दंतेवाड़ा. छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा जिले में एक बार फिर नक्सलियों अपनी कायराना करतूत को अंजाम दिया है. यहां एक ग्रामीण को मुखबिरी के शक पर उसकी हत्या कर दी और लाश पल्ली-बारसूर मार्ग में घोटिया मोड़ पर फेंक दी. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
बता दें कि दंतेवाड़ा जिले समेत पूरे संभाग में जगह-जगह कैंप खोले जा रहे हैं. इससे नक्सली लगातार बैकफुट पर जाते जा रहे हैं. इनके अलावा नक्सलियों के गढ़ कहे जा रहे इलाकों में नई सड़कें बन रही हैं और विकास के काम हो रहे हैं. ऐसे में नक्सली बौखला गए हैं. अब वे आम नागरिकों को भी मुखबिर का नाम देकर हत्या कर रहे हैं.
इस मामले में भी इसी तरह की आशंका जताई जा रही है. दरअसल, बीते रविवार की रात नक्सलियों ने मालेवाही थाना क्षेत्र के गांव से ग्रामीण का अपहरण किया था. उसे उसके घर से ही उठाया गया था. उस पर पुलिस का मुखबिर होने का आरोप लगाकर उसके साथ मारपीट की गई. फिर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी गई.
इसके बाद उसकी लाश को पल्ली-बारसूर मार्ग के घोटिया मोड़ पर फेंक दिया गया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पीएम के लिए भेजा गया है. वहीं पूरे मामले की जांच की जा रही है. बहरहाल पुलिस अब तक ग्रामीण की स्पष्ट तौर पर पहचान नहीं कर पाई है. इसकी जानकारी जुटाई जा रही है.
स्कूल-कॉलेज के छात्रों को हेरोइन बेचने वाला तस्कर गिरफ्तार, 8.49 ग्राम हेरोइन जब्त
प्रकाश इंडस्ट्रीज में फर्नेस फटा, 3 ठेका मजदूर गंभीर रूप से झुलसे, भिलाई रेफर
भीषण गर्मी के बीच जापान का अनोखा फैसला, कर्मचारियों को शॉर्ट्स पहनकर ऑफिस आने की छूट
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft