रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कांग्रेस पार्टी का महाधिवेशन अगले वर्ष 2023 में 2 फरवरी से 4 फरवरी को होगा। इस महाधिवेशन में कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकाजुर्न खड़गे सहित देशभर से कांग्रेसी नेता आएंगे। दिल्ली में रविवार को हुई कांग्रेस की स्टीयरिंग कमेटी की बैठक में यह फैसला लिया गया है।
बता दे कि, कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने जानकारी दी कि अगले साल रायपुर में 2 फरवरी से 4 फरवरी तक कांग्रेस का तीन दिवसीय महाविधवेशन होगा। इस दौरान मौजूदा राजनीतिक, आर्थिक स्थिति की समीक्षा की जाएगी। साथ ही अगले लोकसभा चुनाव से पहले नए विचारों पर चर्चा की जाएगी। इसके अलावा छत्तीसगढ़ विधानसभा का आम चुनाव भी 2023 में ही होना है। इस लिहाज से यह महाधिवेशन काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
बारिश में जलती रही चिता, ऊपर तनी रही चादर: मांगरू के श्मशान ने खोली सरकारी दावों की पोल
दिनेश शर्मा को मिली बड़ी जिम्मेदारी, अंडमान-निकोबार के नए उपराज्यपाल नियुक्त
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft