रायपुर. छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 के पहले चरण की वोटिंग 7 नवंबर को होगी, जिससे पहले नामांकन समेत अन्य कवादें की जाएंगी. कांग्रेस सबसे पहले इन्हीं 20 सीटों के प्रत्याशियों का ऐलान करने वाली है. इसी पर मंथन के लिए आज शाम 5 बजे से दिल्ली में एक बार फिर सेंट्रल इलेक्शन कमेटी की बैठक रखी गई है. माना जा रहा है कि 15 नवंबर शाम तक प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया जाएगा. बहरहाल सभी को इसी का इंतजार है.
चुनाव के लिए बीजेपी ने जहां एक ओर 90 में से 85 उम्मीदवारों की घोषणा कर इस मामले में बढ़त बना ली है, तो वहीं कांग्रेस ने अब तक अपने एक भी पत्ते नहीं खोले हैं. सभी को इसी का इंतजार हो रहा है. जबकि पार्टी सूत्रों ने संकेत दिए हैं कि पार्टी सबसे पहले 20 प्रत्याशियों का ही ऐलान करेगी. ये वे सीटें हैं जिन पर पहले चरण में मतदान होना है.
बस्तर की सभी सीटें शामिल
जिन सीटों के कांग्रेस प्रत्याशियों की घोषणा पहले होने वाली हैं, उनमें बस्तर संभाग की सभी सीटें व महाराष्ट्र की सीमा से लगे नक्सल प्रभावित जिलों की सीटें शामिल हैं. दरअसल, इन्हीं सीटों को संवेदनशील मानते हुए निर्वाचन आयोग ने यहां पहले चुनाव संपन्न कराने का फैसला किया है.
प्रचार में उतरे भाजपाई
बीजेपी 85 सीटों पर ऐलान करने के साथ प्रचार अभियान में भी जुट गई है. उसके उम्मीदवार भी वोट मांगने प्रस्तुत हो चुके हैं. उनका भी अभी विशेष जोर पहले चरण की सीटों की ओर है. जबकि कांग्रेस की मुहिम प्रत्याशियों के ऐलान के बाद जोर पकड़ेगी.
स्कूल-कॉलेज के छात्रों को हेरोइन बेचने वाला तस्कर गिरफ्तार, 8.49 ग्राम हेरोइन जब्त
प्रकाश इंडस्ट्रीज में फर्नेस फटा, 3 ठेका मजदूर गंभीर रूप से झुलसे, भिलाई रेफर
भीषण गर्मी के बीच जापान का अनोखा फैसला, कर्मचारियों को शॉर्ट्स पहनकर ऑफिस आने की छूट
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft