Saturday ,March 07, 2026
होमछत्तीसगढ़10वीं की छात्रा जाहर खाकर पहुंची स्कूल, प्रार्थना के समय बेहोश होकर परिसर में गिरी, हॉस्पिटल में भर्ती, पुलिस ने शुरु की जांच...

10वीं की छात्रा जाहर खाकर पहुंची स्कूल, प्रार्थना के समय बेहोश होकर परिसर में गिरी, हॉस्पिटल में भर्ती, पुलिस ने शुरु की जांच

 Newsbaji  |  Aug 22, 2025 09:15 AM  | 
Last Updated : Aug 22, 2025 09:15 AM
10वीं कक्षा की एक छात्रा स्कूल में जहर खाकर पहुंचीं, मच गया हड़कंप
10वीं कक्षा की एक छात्रा स्कूल में जहर खाकर पहुंचीं, मच गया हड़कंप

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर में 10वीं कक्षा की एक छात्रा गुरुवार को स्कूल में प्रार्थना के दौरान चक्कर खाकर गिर गई। बेहोशी की हालत में उसे हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। यहां जांच के बाद डॉक्टरों ने बताया कि, उसने जहर खाया है। फिलहाल उसका इलाज जारी है।

जानकारी के अनुसार, वाड्रफनगर विकासखंड अंतर्गत हायर सेकेंडरी स्कूल जौराही में एक छात्रा 10वीं कक्षा की छात्रा है। गुरुवार की सुबह वह जहर सेवन कर स्कूल पहुंची थी। हालांकि, यह बात उसने किसी को नहीं बताई थी कि उसने ऐसा कुछ किया है। जब स्कूल परिसर में प्रार्थना व राष्ट्रगान के लिए सभी इक्कठा हुए तो अचानक छात्रा बेहोश होकर गिर गई। यह देख छात्राओं व स्कूल प्रबंधन में हडक़ंप मच गया। 

छात्रा को आनन-फानन में स्कूल प्रबंधन द्वारा वाड्रफनगर सिविल हॉस्पिटल ले जाया गया। यहां जांच के बाद डॉक्टरों ने छात्रा द्वारा जहर खाए जाने की पुष्टि की। उसने किस वजह से जहर का खाया था, इसका पता अभी तक नहीं चल सका है। फिलहाल, छात्रा का इलाज जारी है। इस पूरे मामले की सूजना संबंधित पुलिस थाने में दे दी गई है, आगे जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि आखिर छात्रा ने जाहर क्यों खाया था। 

TAGS
 
admin

Newsbaji

Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft