रायपुर. छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव से ऐन पहले कांग्रेस संगठन में बड़ा बदलाव किया गया है. कांग्रेस ने अपना प्रदेश अध्यक्ष बदल दिया है. मोहन मरकाम की जगह दीपक बैज को प्रदेश कांग्रेस कमेटी का नया अध्यक्ष बनाया गया है. युवा आदिवासी नेता दीपक बैज बस्तर लोकसभा सीट से सांसद हैं. 2018 के विधानसभा चुनाव में लगातार तीसरी बार वे चित्रकोट सीट से चुनाव जीते थे. दीपक बैज को प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष बनाए जाने की अटकलें कुछ महीनों से चल रहीं थीं.
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से बुधवार की देर शाम आदेश जारी किया गया है, जिसमें दीपक बैज को छत्तीसगढ़ कांग्रेस का अध्यक्ष बनाए जाने का ऐलान है. बता दें कि भूपेश बघेल की अध्यक्षता में 2018 के विधानसभा चुनाव में जीत के बाद बस्तर संभाग से ही विधायक मोहन मरकाम को प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष बनाया गया था. चार साल का कार्यकाल पूरा होने के बाद अब दीपक बैज को नया अध्यक्ष बनाया गया है.
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft