छत्तीसगढ़. प्रदेश में मौसम में लगातार बदलाव देखा व महसूस किया जा रहा है. कभी धूंप तो कभी बारिश देखा जा सकता है. एक बार फिर से बारिश की संभावना मौसम विभाग ने जताई है. ज्यादातर हिस्सों में हल्की बारिश हो रही है. विषेशकर सरगुजा संभाग में भारी वर्षा के लिए अलर्ट जारी किया गया है. प्रदेश में इस बार मानसून देर से आया था. मानसून से अब तक 810.2 मिलीलीटर बारिश हो चुकी है, जो सामान्य से 19 प्रतिशत कम है. सबसे ज्यादा सुकमा जिले में 20 प्रतिशत अधिक वर्षा दर्ज की गई है.
छांए रहेंगे बादल
मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में एक बार फिर से मानसून एक्टिव हो गया है. जिससे प्रदेश में सूरज के धूप-छांव का खेल चलता रहेगा. वहीं कुछ जगहों पर पूरे दिन बादल छांए रहेंगे व हल्की बारिश भी होने के आसार है.
साइक्लोन सर्कुलेशन है बारिश की वजह
द्रोणिका उदयपुर, इंदौर, बैतूल, गोंदिया, रायपुर, गोपालपुर व दक्षिण पूर्व की ओर पूर्व मध्य बंगाल की खाड़ी तक 2.1 किलोमीटर ऊंचाई तक फैला है. एक साइक्लोन सर्कुलेशन छत्तीसगढ़ के ऊपर स्थित है और यह 7.6 किलोमीटर ऊंचाई तक फैला है.
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft