जगदलपुर. लोकसभा चुनाव 2024 के पहले चरण का मतदान बस्तर लोकसभा क्षेत्र में चल रहा है. विभिन्न इलाकों व जिलों से अलग-अलग प्रकार की जानकारियां सामने आ रही हैं. जगदलपुर समेत अन्य शहरी इलाकों के बूथों में सुबह से मतदाताओं की कतार दिख रही है. जबकि दूर-दराज के इलाकों में अब भी बूथ सूने पड़े हैं. जबकि कई नक्सल इलाकों में मतदान की स्याही नहीं लगवाने की छूट मिली हुई है.
बता दें कि बीजापुर, सुकमा, दंतेवाड़ा व नारायणपुर जिलों में कई बूथ दूर-दराज के इलाकों में हैं, जहां नक्सलियों का खतरा बना हुआ है. यहां पोलिंग बूथों में खास सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं. यही नहीं, मतदाताओं को भी विशेष सुविधा प्रदान की गई है. एक तो यहां सुबह 7 से दोपहर 3 बजे तक ही वोटिंग होगी.
इसके साथ ही कई बूथों में मतदाताओं को ये छूट दी गई है कि सुरक्षा के लिहाज से वे यदि चाहें कि उनकी उंगली पर स्याही न लगाई जाए, तो उन्हें इसके लिए छूट प्रदान की गई है. जबकि नारायणपुर समेत कई इलाकों के दूर-दराज के ग्रामीण इलाकों में बनाए गए बूथों में सुबह 11 बजे तक भी लोग नहीं पहुंचे थे.
स्कूल-कॉलेज के छात्रों को हेरोइन बेचने वाला तस्कर गिरफ्तार, 8.49 ग्राम हेरोइन जब्त
प्रकाश इंडस्ट्रीज में फर्नेस फटा, 3 ठेका मजदूर गंभीर रूप से झुलसे, भिलाई रेफर
भीषण गर्मी के बीच जापान का अनोखा फैसला, कर्मचारियों को शॉर्ट्स पहनकर ऑफिस आने की छूट
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft