रायपुर. लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे सामने आते जा रहे हैं. रुझान के आकड़े भी पल-पल बदल रहे हैं. कुछ समय पहले तक छत्तीसगढ़ की सभी 11 लोकसभा सीटों में 8 सीटों पर बीजेपी तो 3 पर कांग्रेस आगे चल रही थी. ताजा रुझान में राजनांदगांव से पूर्व सीएम भूपेश बघेल व बिलासपुर से देवेंद्र यादव पीछे हो गए हैं. जबकि कोरबा से ज्योत्सना महंत व बस्तर से कवासी लखमा आगे हो गए हैं. वहीं अब बीजेपी 9 तो कांग्रेस 2 सीटों पर आगे है.
बता दें कि.सबसे पहले पोस्टल बैलट की गिनती की गई. इसके बाद ईवीएम के वोटों की गिनती शुरू हुई. सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया गया है. प्रत्येक मतगणना स्थल पर त्रिस्तरीय सुरक्षा-व्यवस्था की गई है. बाहरी सुरक्षा परिधि की जिम्मेदारी जिला पुलिस के पास है, जबकि अन्य सुरक्षा की जिम्मेदारी केंद्रीय सुरक्षा बलों को दी गई है.
इसके अलावा, हर मतगणना हॉल में कड़ी निगरानी रखी जा रही है ताकि किसी भी तरह की अव्यवस्था न हो. प्रदेश में निर्वाचन आयोग ने 94 मतगणना हॉल बनाए गए हैं, जिनमें 6,562 अधिकारी-कर्मचारियों को तैनात किया गया है. पूरे प्रदेश में निर्वाचन प्रक्रिया को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए सख्त सुरक्षा व्यवस्था की गई है.
कांग्रेस से ये चल रहे आगे
बीजेपी की इन सीटों पर बढ़त
हाईटेक अस्पताल में 32 लाख रुपए के गबन का आरोप, कैशियर गिरफ्तार
CRPF कैंप से लापता आरक्षक का पेड़ पर मिला शव, घरेलू विवाद के बाद निकला था घर से
बारिश में जलती रही चिता, ऊपर तनी रही चादर: मांगरू के श्मशान ने खोली सरकारी दावों की पोल
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft