रायपुर। छत्तीसगढ़ में केन्द्रीय एजेंसियों का एक्शन लगातार जारी है, अब सेंट्रल GST (CGST) ने मोवा स्थित 3 मोबाइल दुकानों में रेड कर 04 करोड़ रुपए का इनपुट टैक्स क्रेडिट घोटाला उजागर किया है। जांच के दौरान पता चला कि, तीनों मोबाइल दुकान संचालक फर्जी चालान के आधार पर ITC का लाभ ले रहे थे। इसके हलावा इनके ठिकाने की तलाशी लेने के बाद, वहां से दस्तावेजों को भी जब्त किया गया है।
बताया जा रहा है कि, फर्जीवाड़ा पकड़े जाने पर व्यापारियों द्वारा 98 लाख रुपए जमा कराया गया। साथ ही जुर्माना और ब्याज सहित बकाया टैक्स जल्द ही जमा कराने का आश्वासन दिया गया है। तीनों मोबाइल दुकान संचालक पिछले काफी समय से बोगस बिलिंग कर मोबाइल की खरीद-फरोक्त कर रहे थे और बोगस बिलिंग कर ITC का लाभ ले रहे थे। फिलहाल मामले में आगे की जांच जारी है।
दुर्ग में अफीम की खेती, 5.62 एकड़ में अवैध खेती का खुलासा, कीमत करीब 8 करोड़, 3 आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के पूर्व डीजीपी विश्वरंजन का निधन, पटना के मेदांता अस्पताल में ली अंतिम सांस
दुर्ग में मक्के के खेत के बीच उग रही थी अफीम, 5-6 एकड़ में फैली अवैध खेती का भंडाफोड़
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft