रायपुर. राजधानी में सेलीब्रिटी क्रिकेट लीग के मैच के सिलसिले में आए भोजपुरी दबंग टीम के सेलीब्रिटी क्रिकेटर मनोज तिवारी के नेतृत्व में पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल के न्योते पर उनके घर पहुंचे. यहां उन्होंने दावत का जमकर लुत्फ उठाया. इसके साथ ही अभिनेता के साथ बीजेपी नेता की हैसियत से मनोज तिवारी व निरहुआ ने विभिन्न मुद्दों पर बातें भी कही. मनोज तिवारी ने कहा कि छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनेगी.
दिल्ली बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष व सांसद मनोज तिवारी का कहना था कि बीजेपी के दौर में छत्तीसगढ़ का विकास तेजी से हो रहा था. जबसे यहां कांग्रेस की सरकार बनी है, वह रफ्तार धीमी हो गई है. जनता भी अब बदलाव चाहती है. ऐसे में आने वाले समय में बीजेपी की सरकार एक बार फिर से प्रदेश में बनेगी. जबकि कांग्रेस ने जो वादे किए थे उन्हें पूरा नहीं किया है. लोगों को पीएम आवास तक नहीं मिला है.
जबकि निरहुआ ने कहा कि हर युग में राम और रावण रहेंगे. जबकि यदुकुल में कृष्ण भी थे और कंस भी. इसलिए हर युग में धर्म का साथ देने वाले और अधर्म की बात करने वाले भी रहेंगे. भगवान ने कहा भी है कि जब-जब धर्म की हानि होगी वे धरती पर आएंगे. इस अंदाज में उन्होंने बीजेपी और अन्य दलों की तुलना की. आपको बता दें कि
रविवार को रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह क्रिकेट स्टेडियम में भोजपुरी व पंजाबी फिल्म कलाकारों की क्रिकेट टीमें आमने-सामने हैं.
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft