रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान एक ऐसा वाकया देखने को मिला, जब पहले ही दिन सदन की कार्यवाही के समय एक बिल्ली सदन में घुस आई। जिसने कुछ पल के लिए सभी का ध्यान कार्यवाही से हटा दिया।
जानकारी के अनुसार, सदन के विशेष सत्र के दौरान अचानक एक बिल्ली सदन के भीतर घुस आई और उसकी आवाज गूंजने लगी। यह घटना उस समय हुई, जब वित्त मंत्री ओपी चौधरी विजन डॉक्यूमेंट पर अपना वक्तव्य दे रहे थे।
म्याऊं-म्याऊं की आवाज सदन में गूंजी
दरअसल, सत्तापक्ष की दीर्घा के ऊपर से अचानक आवाज सुनाई दी। पहले तो बीजेपी विधायकों को लगा कि, किसी का मोबाइल बच रहा है, लेकिन जब आवाज दोबारा आई तो सभी चौंक गए। स्पीकर से लेकर मंत्री, विधायक और अफसर तक छत की ओर देखने लगे। जैसे-जैसे वित्त मंत्री का संबोधन आगे बढ़ रहा था, बिल्ली की आवाज भी बार-बार सुनाई देने लगी। इस दृश्य को देखकर कृषि मंत्री रामविचार नेताम भी मुस्कुरा उठे।
सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल?
बड़ा सवाल यह उठता है कि, आखिर बिल्ली सदन की दीर्धा तक कैसी पहुंची, क्या इसे विधानसभा की सुरक्षा में लापरवाही के तौर पर देखा जा सकता है? जिस समय सदन की कार्यवाही चल रही थी और सारे सदस्य सदन में मौजूद थे, उस समय तो सारी सुरक्षा व्वयस्था चुस्त-दुरस्सत होनी चाहिए थी, तो फिर आखिर बिल्ली सदन की कार्यवाही के बीच कैसे घुस आई।
विपक्ष ने सत्तापक्ष पर बोला हमला
विधानसभा की कार्यवाही रविवार से शुरू हो गई, इस शीतकालीन सत्र का आयोजन नवा रायपुर में बने नए विधानसभा भवन में हो रहा है। पहले ही दिन कांग्रेस ने सत्र का बहिष्कार कर दिया। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि, कांग्रेस अब डूबती हुई नाव जैसी हो चुकी है और उसका भविष्य तय है।
दुर्ग में मक्के के खेत के बीच उग रही थी अफीम, 5-6 एकड़ में फैली अवैध खेती का भंडाफोड़
पुलिस पूछताछ के बाद बिगड़ी हालत, ग्रामीण की मौत से बवाल, हाईवे पर घंटों जाम
बिलासपुर-झारसुगुड़ा सेक्शन में चौथी लाइन कार्य, 30 मार्च से 11 अप्रैल तक कई ट्रेनें रद्द
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft