भिलाई. छत्तीसगढ़ के भिलाई के पास स्थित धनोरा शराब भट्ठी के करीब रेलवे ट्रैक पर लाश मिलने से सनसनी फैल गई है. मृतक बीएसपी यानी भिलाई स्टील प्लांट का कर्मचारी था. पद्मनाभपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है.
बता दें कि मृतक प्रवीण देशमुख भिलाई स्टील प्लांट में कार्यरत था. उसकी ड्यूटी रेल मिल में थी. शुक्रवार की रात वह अपने घर से बिना किसी को बताए निकला था. देर रात तक नहीं पहुंचने पर परिजनों ने उसकी तलाश की और फिर थाने में भी इसकी जानकारी दे दी थी.
इधर, लोगों ने पद्मनाथपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले धनोरा शराब दुकान से करीब 100 मीटर दूर रेलवे ट्रैक के पास एक लाश देखी. इससे मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई. उन्होंने पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक का आधार कार्ड व मोबाइल बरामद किया. इससे उसकी पहचान बीएसपी कर्मी प्रवीण देशमुख के रूप में की. फिर परिजनों को भी इसके बारे में बताया.
हत्या या आत्महत्या तय नहीं
पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. बहरहाल ये पता नहीं चल पाया है कि मामला हत्या का है या फिर आत्महत्या का. इस संबंध में परिजनों का बयान दर्ज किया जा रहा है. साथ ही शव को पीएम के लिए भेजा गया है. इससे भी अहम जानकारियां सामने आ सकती है.
हाईटेक अस्पताल में 32 लाख रुपए के गबन का आरोप, कैशियर गिरफ्तार
CRPF कैंप से लापता आरक्षक का पेड़ पर मिला शव, घरेलू विवाद के बाद निकला था घर से
बारिश में जलती रही चिता, ऊपर तनी रही चादर: मांगरू के श्मशान ने खोली सरकारी दावों की पोल
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft