भिलाई. छत्तीसगढ़ के भिलाई स्थित स्टील प्लांट बीएसपी के बीआरएम यानी बार एंड राॅड मिल में आग लग गई. इससे मौके पर अफरातफरी मच गई. जैसे-तैसे इसे काबू में किया गया. अब आग लगने के कारणों की पड़ताल की जा रही है और नुकसान का भी आकलन किया जा रहा है.
बता दें कि आग लगने का कारण शार्ट सर्किट को माना जा रहा है. दरअसल, बुधवार की सुबह ईसीआर-1 के पीछे सब स्टेशन के पास अचानक सुबह आग लगने का पता चला. कुछ ही देर में यह फैलने लगी और इलेक्ट्रिकल का सामान जलने लगे. इसके बाद आग को काबू करने की कोशिश की जाती रही. इस दौरान उच्चाधिकारी भी मौके पर पहुंच गए.
आपको बता दें कि इससे पहले भी यहां लगातार एक के बाद एक आग लगने की घटनाएं सामने आ रही हैं. गनीमत ये कि किसी तरह की जनहानि नहीं हुई है, लेकिन नुकसान लगातार हो रहा है.
रोकना पड़ा प्रोडक्शन
हालात को देखते हुए प्रोडक्शन को रोकना पड़ा. जबकि मिल का एरिया अंधेरे में डूबा रहा. मौके पर फायर ब्रिगेड के साथ ही प्लांट कंट्रोल, इलेक्ट्रिकल और फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर डटी रही. वहीं अफरातफरी का माहोल बना रहा. बताया जा रहा है कि रोलिंग को बंद कर देने से अब फर्नेस को भी दिक्कत हो सकती है.
हाईटेक अस्पताल में 32 लाख रुपए के गबन का आरोप, कैशियर गिरफ्तार
CRPF कैंप से लापता आरक्षक का पेड़ पर मिला शव, घरेलू विवाद के बाद निकला था घर से
बारिश में जलती रही चिता, ऊपर तनी रही चादर: मांगरू के श्मशान ने खोली सरकारी दावों की पोल
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft