बीजापुर. छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में एक बार फिर सुरक्षाबलों के जवानों व पुलिस के साथ नक्सलियों की मुठभेड़ हुई है. इसमें 3 नक्सलियों के मारे जाने की खबर है. जवान अब भी इलाके की सर्चिंग कर रहे हैं.
बता दें कि बीजापुर जिले के तेलंगाना-छत्तीसगढ़ सीमा पर लगे पुजारी कांकेर के कर्रीगुटा के जंगल में नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना पुलिस व सुरक्षाबलों के जवानों को मिली थी. यह उसूर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आता है. तब टीम को मौके के लिए रवाना किया गया.
टीम जैसे ही जंगल में दाखिल हुई, नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी. तब जवाबी कार्रवाई में जवानों ने भी फायरिंग की. इसके साथ ही मुठभेड़ शुरू हो गई. बैकफुट पर आए नक्सली भाग निकले. इसके बाद जवानों ने मौके का जायजा लिया.
इसमें उन्हें एक के बाद एक करके 3 नक्सलियों की लाश मिली. साथ ही एक एलएमजी और एक एके 47 समेत कई हथियार भी बरामद कर लिए गए हैं. अब पूरे इलाके की सर्चिंग की जा रही है. टीम के लौटने के बाद और जानकारियां सामने आने की बात कही जा रही है.
स्कूल-कॉलेज के छात्रों को हेरोइन बेचने वाला तस्कर गिरफ्तार, 8.49 ग्राम हेरोइन जब्त
प्रकाश इंडस्ट्रीज में फर्नेस फटा, 3 ठेका मजदूर गंभीर रूप से झुलसे, भिलाई रेफर
भीषण गर्मी के बीच जापान का अनोखा फैसला, कर्मचारियों को शॉर्ट्स पहनकर ऑफिस आने की छूट
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft