रायपुर। छत्तीसगढ़ के स्वामी आत्मानंद स्कूलों के लिए नई व्यवस्था बनाई जा रही है। इसके अनुसार प्रदेश में संचालित स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी और हिन्दी माध्यम स्कूलों में संविदा व प्रतिनियुक्ति में पदस्थ शिक्षकों का अन्तरविद्यालयीन स्थानांतरण नहीं होगा। संचालक लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा इस संबंध में सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी किए गए हैं।
संचालक लोक शिक्षण संचालनालय की जानकारी में यह बात आई है कि कुछ जिला शिक्षा अधिकारियों द्वारा स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में संविदा, प्रतिनियुक्ति में पदस्थ शिक्षकों का अन्तरविद्यालयीन स्थानांतरण किया जा रहा है, जो कि नियम विरुध्द है।
जिला शिक्षा अधिकारियों को जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि प्रत्येक स्वामी आत्मानंद स्कूल के लिए पृथक-पृथक समितियां गठित हैं। अतः एक स्वामी आत्मानंद स्कूल से दूसरे स्कूल में स्थानांतरण उचित नहीं है। अतः इन स्कूलों में संविदा, प्रतिनियुक्ति में पदस्थ शिक्षकों का अन्तरविद्यालयीन स्थानांतरण किसी भी स्थिति में नहीं किया जाए।
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft