बस्तर। छत्तीसगढ़ और आंध्र प्रदेश के बॉर्डर पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। दरअसल, इस बॉर्डर पर मारेडमिल्ली घाटी में एक यात्री बस के पलट जाने से बड़ा हादसा हो गया है। दुर्घटना में 9 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है, जबकि कई यात्री घायल हैं। घायलों को इलाज के लिए भद्राचलम हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।
मिली जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 40 यात्री सवार थे। 12 दिसंबर 2025 की सुबह यह बस अरकू से रायलासीमा चिंतूर की ओर जा रही थी। रास्ते में घाटी के मोड़ पर बस अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे के बाद वहां से गुजर रहे लोगों ने तत्काल राहत कार्य शुरू किया और घायलों को बाहर निकालकर हॉस्पिटल भेजा गया है।
घटनास्थल की तस्वीरें देखकर पता लगाया जा सकता है कि, बस घाटी से नीचे गिरकर घनी झाड़ियों में फंसी हुई थी। कई यात्री सड़क पर गिर पड़े थे और उनके सामान सड़क पर बिखरे हुए थे। रेस्क्यू टीम ने मौके पर पहुंचकर बस में फंसे यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला। फिलहाल मारेडमिल्ली थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और आगे की कार्रवाई की जा रही है।
दुर्ग में मक्के के खेत के बीच उग रही थी अफीम, 5-6 एकड़ में फैली अवैध खेती का भंडाफोड़
पुलिस पूछताछ के बाद बिगड़ी हालत, ग्रामीण की मौत से बवाल, हाईवे पर घंटों जाम
बिलासपुर-झारसुगुड़ा सेक्शन में चौथी लाइन कार्य, 30 मार्च से 11 अप्रैल तक कई ट्रेनें रद्द
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft