रायपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल में अधोसंरचना विकास कार्य के अंतर्गत समपार फाटक क्रमांक 481 (किमी 948/19-21) बोरतलाव–दरेकसा तथा समपार फाटक क्रमांक 504 (किमी 991/20-22) गुदमा–गोंदिया रेलखंड पर बॉक्स पुशिंग कार्य के लिए आरएच-गर्डर (RH-Girder) की लॉन्चिंग एवं डी-लॉन्चिंग का कार्य किया जाएगा।
इस कार्य के लिए दिनांक 13 एवं 14 फरवरी 2026 को अप एवं डाउन लाइन पर तथा 13 एवं 14 मार्च 2026 को डी-लॉन्चिंग हेतु ट्रैफिक कम पावर ब्लॉक लिया जाएगा। साथ ही तृतीय लाइन पर भी लॉन्चिंग एवं डी-लॉन्चिंग का कार्य किया जाएगा। इसके परिणामस्वरूप कुछ यात्री गाड़ियों का परिचालन प्रभावित रहेगा।
निरस्त/रद्द की जाने वाली गाड़ियां
68721 रायपुर-डोंगरगढ़ मेमू- 13, 14 फरवरी एवं 13, 14 मार्च 2026 को रद्द।
68723 डोंगरगढ़-गोंदिया मेमू- 13, 14 फरवरी एवं 13, 14 मार्च 2026 को रद्द।
68724 गोंदिया-रायपुर मेमू- 14, 15 फरवरी एवं 14, 15 मार्च 2026 को रद्द।
68741 दुर्ग-गोंदिया मेमू- 13, 14 फरवरी एवं 13, 14 मार्च 2026 को रद्द।
68744 नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी-गोंदिया मेमू- 13, 14 फरवरी एवं 13, 14 मार्च 2026 को रद्द।
68711 डोंगरगढ़-गोंदिया मेमू- 13, 14 फरवरी एवं 13, 14 मार्च 2026 को रद्द।
68716 नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी-गोंदिया मेमू- 13, 14 फरवरी एवं 13, 14 मार्च 2026 को रद्द।
68715 बालाघाट-नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी मेमू- 13, 14 फरवरी एवं 13, 14 मार्च 2026 को रद्द।
68714 नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी-बालाघाट मेमू- 13, 14 फरवरी एवं 13, 14 मार्च 2026 को रद्द।
68712 गोंदिया-डोंगरगढ़ मेमू- 13, 14 फरवरी एवं 13, 14 मार्च 2026 को रद्द।
68742 गोंदिया-दुर्ग मेमू- 13, 14 फरवरी एवं 13, 14 मार्च 2026 को रद्द।
68743 गोंदिया–नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी मेमू – 13, 14 फरवरी एवं 13, 14 मार्च 2026 को रद्द।
68713 गोंदिया-नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी मेमू- 13, 14 फरवरी एवं 13, 14 मार्च 2026 को रद्द।
बीच में विनियमित गाड़ियां
गाड़ी संख्या 18109 टाटा–नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी एक्सप्रेस तथा 18239 कोरबा–नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी एक्सप्रेस को दिनांक 13 फरवरी एवं 13 मार्च 2026 को दुर्ग–बोरतलाव एवं दुर्ग–गुदमा रेलखंड के मध्य विनियमित किया जाएगा।
रेल प्रशासन ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि, वे यात्रा से पूर्व अपनी गाड़ी की स्थिति रेलवे की अधिकृत वेबसाइट, NTES अथवा संबंधित पूछताछ केंद्र से अवश्य जांच लें। यह कार्य रेलवे संरचना की सुरक्षा एवं सुचारू परिचालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से किया जा रहा है। यात्रियों से सहयोग की अपेक्षा की गई है।
दुर्ग में मक्के के खेत के बीच उग रही थी अफीम, 5-6 एकड़ में फैली अवैध खेती का भंडाफोड़
पुलिस पूछताछ के बाद बिगड़ी हालत, ग्रामीण की मौत से बवाल, हाईवे पर घंटों जाम
बिलासपुर-झारसुगुड़ा सेक्शन में चौथी लाइन कार्य, 30 मार्च से 11 अप्रैल तक कई ट्रेनें रद्द
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft