रायपुर. अयोध्या में रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा के बाद अब वहां भगवान के ननिहाल छत्तीसगढ़ से महाभंडारे का आयोजन किया जा रहा है. 25 जनवरी से 25 मार्च तक रामलला के दरबार अयोध्या में महाभंडारा लगाया जाएगा. इसमें छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा माता शबरी के प्रसाद का वितरण किया जाएगा.
महाभंडारे के लिए प्रदेश की 6 अलग-अलग संस्थाओं की ओर से व्यवस्था की गई है. इनके जरिए ही अगले 60 दिनों तक छत्तीसगढ़ समेत अन्य राज्यों से रामलला के दर्शन करने पहुंचने वाले भक्तों को भोजन वितरित किया जाएगा. सरयू नदी और हनुमानगढ़ी के पास इस भंडारे के लिए पंडाल तैयार किया गया है. जबकि स्वयंसेवक और रसोइए भी छत्तीसगढ़ से ही भेजे जा रहे हैं.
सीएम करने जा रहे रवाना
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज दोपहर एक बस को वीआईपी रोड स्थित रामजी मंदिर से रवाना करने जा रहे हैं. इसमें 30 रसोइए और 100 कार्यकर्ताओं की टीम शामिल हैं. वे सभी वहां भंडारे की संपूर्ण व्यवस्था संभालेंगे. ये कार्यक्रम भी शुरू हो चुका है.
इन समितियाें का सहयोग
सिम्स बिलासपुर में पहली बार सेंट्रल पूल सीट से नागालैंड की छात्रा ने लिया MBBS में प्रवेश
खैर लकड़ी के अवैध परिवहन और फर्जी NOC मामले में बड़ा एक्शन, आरोपी के घर से 81 लाख कैश बरामद
नगरीय निकाय चुनाव 2026, कांग्रेस ने कसी कमर, कई निकायों में पर्यवेक्षक-सह पर्यवेक्षक नियुक्त
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft