भिलाई. छत्तीसगढ़ के दुर्ग स्टेशन से अयोध्या के लिए आस्था स्पेशल ट्रेन आज पहली बार रवाना हुई. इसमें कुल 361 रामभक्त सवार थे. जयश्रीराम के घोष के साथ यात्री रवाना हुए, जिन्हें झंडी दिखाकर और तिलक लगाकर रवाना किया गया.
बता दें कि इस स्पेशल ट्रेन में 20 कोच हैं, जिनमें से 18 स्लीपर तो 2 एसएलआर कोच हैं. सभी कोच में आईआरसीटीसी द्वारा क्लीनर और सुपरविजन के लिए व्यवस्था की गई है. स्टेशन में यात्रियों के लिए फल और पानी की व्यवस्था की भी गई है.
ट्रेन के अयोध्या के लिए रवाना होने वाले राम भक्तों का उत्साह देखते ही बन रहा था. पूरा स्टेशन परिसर जय श्रीराम के घोष से गूंजायमान होता रहा. आपको बता दें कि रवाना होने वाले यात्रियों में बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक शामिल हैं. वे भजन गाते और हनुमान चालीसा का पाठ करते हुए जा रहे थे.
विहिप व बीजेपी कार्यकर्ता भी शामिल
श्रीराम दर्शन के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं में आम लोगों के साथ ही विश्व हिंदू परिषद और बीजेपी के कई कार्यकर्ता भी शामिल हैं. कई ऐसे भी हैं, जो पहली बार अयोध्या जा रहे हैं.
सड़क पर बर्थडे पार्टी, बोनट पर केक और आतिशबाजी! अभनपुर के नायब तहसीलदार की वायरल रील से मचा बवाल
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft