राजनांदगांव. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रायपुर एयरपोर्ट पर पहुंच गए हैं जहां बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने उनका एयरपोर्ट पर स्वागत किया. शाह की मौजूदगी में पूर्व मुख्यमंत्री व भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. रमन सिंह राजनांदगांव में आज अपना नामांकन दाखिल करेंगे. इसके लिए वे हेलिकाप्टर से राजनांदगांव के लिए रवाना हो गए हैं. वहां वे विशाल जनसभा को भी संबोधित करने वाले हैं.
बता दें कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह छत्तीसगढ़ में आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद किसी राजनीतिक दल के पहले बड़े कार्यक्रम का हिस्सा बनने जा रहे हैं. राजनांदगांव में रमन के साथ ही जिले के सभी 4 बीजेपी प्रत्याशी शाह के साथ आज अपना नामांकन भरेंगे.
सभा के बाद निकलेगा काफिला
सबसे पहले राजनांदगांव पहुंचने के बाद अमित शाह स्टेट स्कूल मैदान पहुंचेंगे. वहां वे सभा को संबोधित करेंगे. इसके बाद रोड शो करते हुए उनका काफिला कलेक्टोरेट पहुंचेगा. इसके बाद बारी-बारी से चारों बीजेपी प्रत्याशियों का नामांकन दाखिल किया जाएगा.
महत्वपूर्ण है सीट, दिग्गजों का जमावड़ा
राजनांदगांव पूर्व सीएम रमन सिंह की सीट रही है, जहां से वे बड़े मार्जिन से जीत दर्ज करते रहे हैं. जब पिछले चुनाव में सत्ता परिवर्तन की लहर थी, तब भी वे बड़े अंतर को कायम रखने में सफल रहे थे. लिहाजा बीजेपी के लिए यह बेहद महत्वपूर्ण सीट है. यहीं से प्रदेश में राजनीतिक माहौल बनाने की शुरुआत करने के उद्देश्य से अमित शाह ने भी इसी जगह को चुना है. अमित शाह के अलावा प्रदेश स्तर के कई अन्य दिग्गज नेता भी यहां पहुंचे हुए हैं.
CG POLICE में बड़ा फेरबदल: 29 निरीक्षक समेत 30 पुलिसकर्मियों का तबादला
38 लाख की ठगी, एक आरोपी गिरफ्तार, 3 महीने में पैसा डबल करने का दिया था झांसा
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft