Saturday ,March 07, 2026
होमछत्तीसगढ़अमित शाह का छत्तीसगढ़ में 3 दिवसीय मंथन, सुरक्षा-नक्सल और विकास के मुद्दे पर अफसरों के साथ बैठक...

अमित शाह का छत्तीसगढ़ में 3 दिवसीय मंथन, सुरक्षा-नक्सल और विकास के मुद्दे पर अफसरों के साथ बैठक

 Newsbaji  |  Feb 08, 2026 09:56 AM  | 
Last Updated : Feb 08, 2026 09:56 AM
केन्द्रीय गृहमंत्री तीन दिनों तक छत्तीसगढ़ के प्रवास पर रहेंगे, यहां आयोजित बैठकों में करेंगे शिरकत
केन्द्रीय गृहमंत्री तीन दिनों तक छत्तीसगढ़ के प्रवास पर रहेंगे, यहां आयोजित बैठकों में करेंगे शिरकत

रायपुर। छत्तीसगढ़ में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह तीन दिनों तक अलग-अलग कई मुद्दों पर बैठके लेंगे। इस दौरान, वे प्रदेश में नक्सलवाद और विकास से जुड़े खास मुद्दों पर अफसरों के साथ उच्चस्तरीय बैठक में शामिल होंगे। साथ ही सत्ता और संगठन में चल रही गतिविधियों को लेकर नेताओं के साथ भी चर्चा करेंगे। 

अमित शाह 8 फरवरी 2026 को रायपुर में लेफ्ट विंग एक्सट्रीमिज्म (LWE) पर एक सिक्योरिटी रिव्यू बैठक की अध्यक्षता करेंगे। इस बैठक में नक्सल प्रभावित क्षेत्रों की मौजूदा स्थिति, सुरक्षा बलों की स्ट्रैटेजी और आगे की कार्रवाई पर चर्चा हो सकती है। इसमें केंद्र और राज्य सरकार के वरिष्ठ अफसर शिरकत करेंगे।

छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद के खिलाफ निर्णायक लड़ाई जारी है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने छत्तीसगढ़ में नक्सली खात्मे की डेडलाइन 31 मार्च 2026 तय की है। इस डेडलाइन के खत्म होने में अब मात्र 52 दिन ही शेष बचे है। ऐसे में यह बैठक काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

केंद्रीय गृहमंत्री ‘छत्तीसगढ़ @25 शिफ्टिंग द लेंस’ विषय पर आयोजित राष्ट्रीय कॉन्क्लेव कार्यक्रम में भी शामिल होंगे। इस कार्यक्रम में राज्य के 25 वर्षों की यात्रा, विकास की दिशा और भविष्य की संभावनाओं पर विचार-विमर्श किया जाएगा।

बस्तर पंडूम महोत्सव में होंगे शामिल 
वहीं, केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह 9 फरवरी 2026 को बस्तर जाएंगे। वे बस्तर पंडुम-2026 के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होंगे। वे इस महोत्सव का औपचारिक समापन भी करेंगे, जिसमें आदिवासी संस्कृति और परंपराओं का जश्न मनाया जाता है। 
 

TAGS
 
admin

Newsbaji

Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft