बिलासपुर. बीते बुधवार को खडगपुर रेलमंडल हुए रेल रोको आंदोलन से बिगड़ी ट्रेनों की चाल अब भी नहीं सुधरी है. शुक्रवार को भी रेलवे ने 16 ट्रेनों को रद्द कर दिया है. इनमें से अधिकांश ट्रेनें छत्तीसगढ़ के अलग-अलग रूटों से चलने वाली हैं. मतलब रायगढ़, चांपा, बिलासपुर, पेंड्रारोड, रायपुर, भिलाई, दुर्ग, राजनांदगांव समेत अन्य स्टेशनों से सफर शुरू करने जा रहे हों तो एक बार लिस्ट जरूर देख लें कि कौन-कौन सी ट्रेनें रद्द रहेंगी. यदि रिजर्वेशन करा लिया है तो भी कैंसल हो जाएगा. हालांकि रेलवे तो पूरा रिफंड कर देगा, लेकिन आपको किसी दूसरी ट्रेन या दूसरे साधन से सफर करना पड़ेगा.
ये ट्रेनें आज रहेंगी रद्द
शनिवार और रविवार को भी रहेगा असर
बता दें कि ट्रेनों का कैंसिलेशन तीसरे दिन शुक्रवार को ही नहीं हुआ है, बल्कि शनिवार और रविवार को भी कुछ ट्रेनों को अभी से रद्द कर दिया गया है. माना जा रहा है कि शाम तक स्थिति स्पष्ट होने के बाद इसकी सूची और लंबी हो जाएगी. बहरहाल 8 अप्रैल को 22893 साईंनगर शिर्डी-हावड़ा एक्सप्रेस और 9 अप्रैल को 18478 योगनगरी ऋषिकेश-पुरी एक्सप्रेस व 22844 पटना-बिलासपुर एक्सप्रेस को रद्द कर दिया गया है.
छत्तीसगढ़ में पटवारी के 200 पदों पर भर्ती को मंजूरी, जल्द शुरू होगी ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया
9 सितंबर को होगी विष्णु कैबिनेट की अहम बैठक, इन मुद्दों पर रहेगी नजर
शिवनाथ नदी में बहा युवक, दो दिन बाद SDRF ने बरामद किया शव
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft