बीजापुर। छत्तीसगढ़ में सुरक्षा बल के जवानों ने नक्सलियों के खिलाफ लगातार मोर्चा खोल कर उन्हें मार गिरा रहे है। अब बीजापुर जिले में शुक्रवार की सुबह सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में 02 नक्सली मार गिराए गए है। घटनास्थल से 303 रायफल, विस्फोटक सामग्री और अन्य दैनिक कामकाज की वस्तुओं को पुलिस ने बरामद किया है।
02 नक्सली ढेर, ऑपरेशन जारी
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, क्षेत्र में नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना पर सुरक्षा बलों ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया। इसी दौरान सुबह नक्सली जवानों के सामने आ गए और मुठभेड़ शुरू हो गई। दोनों ओर से लगभग 02 घंटे तक फायरिंग के बाद में सर्चिंग के दौरान मौके से 02 नक्सलियों के शव बरामद किए गए है।
विस्फोटक सामाग्री बरामद
सुरक्षा बल के अफसरों का कहना कि, मौके से हथियारों के साथ बड़ी मात्रा में विस्फोटक सामग्री भी मिली है, जिससे यह साफ होता है कि नक्सली किसी बड़ी वारदात की योजना बना रहे थे। बरामद सामाग्री में 303 रायफल के अलावा बम बनाने में उपयोग की जाने वाली सामग्री भी मिली है। फिलहाल ऑपरेशन जारी है, इसलिए मुठभेड़ का सटीक स्थान और सुरक्षा बलों की संख्या सुरक्षा कारणों से साझा नहीं की जा रही है।
छत्तीसगढ़ के पूर्व डीजीपी विश्वरंजन का निधन, पटना के मेदांता अस्पताल में ली अंतिम सांस
दुर्ग में मक्के के खेत के बीच उग रही थी अफीम, 5-6 एकड़ में फैली अवैध खेती का भंडाफोड़
पुलिस पूछताछ के बाद बिगड़ी हालत, ग्रामीण की मौत से बवाल, हाईवे पर घंटों जाम
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft