Saturday ,March 07, 2026
होमकारोबारनाशिक रेलवे स्टेशन पर निम्बस वात्सल्यम स्लीपींग पॉड की सुविधा, कमाल की मिल रही सर्विस...

नाशिक रेलवे स्टेशन पर निम्बस वात्सल्यम स्लीपींग पॉड की सुविधा, कमाल की मिल रही सर्विस

 Newsbaji  |  Jan 02, 2026 11:37 AM  | 
Last Updated : Jan 02, 2026 11:37 AM
नाशिक रेलवे स्टेशन पर निम्बस वात्सल्यम पॉड की सुविधा का लाभ, उठा रहे यात्री
नाशिक रेलवे स्टेशन पर निम्बस वात्सल्यम पॉड की सुविधा का लाभ, उठा रहे यात्री

नाशिक। जहां पहले यात्रियों को ट्रेन लेट होने या ट्रेन के इंतजार में घंटों स्टेशन के प्लेटफार्म पर बैठकर बिताने पड़ते थे। वहीं अब नाशिक रेलवे स्टेशन पर इस इंतजार से निजात के लिए स्लीपिंग पॉड की सुविधा शुरू कर दी गई है। जहां सस्ते में घंटे भर के लिए यात्रियों को रूम उपलब्ध है।

https://share.google/QzED574lFSxmtrihf 

महाराष्ट्र में नाशिक के प्लेटफार्म पर निम्बस स्लीपिंग पॉड की सेवा शुरू हो गई है। अब नासिक स्टेशन पर ट्रेनों के इंतजार में आपको प्लेटफार्म पर बैठने की जरूरत नहीं है। जहां मात्र सिंगल पॉड (रुम) 299 रुपए में 3 घंटे के लिए फूल एसी में लेटकर अपनी ट्रेन के आने का इंतजार कर सकते हैं और सामान लॉकर के लिए हर घंटे 15 रुपए की भी सुविधा उपलब्ध है। इस सेवा के शुरू हो जाने के बाद इस स्लीपिंग पॉड में लगातार बुकिंग हो रही है।

बुकिंग की सेवा
निम्बस स्लीपिंग पॉड में बुकिंग करने के लिए आप के पास यात्रा का टिकट होना चाहिए। टिकट का PNR नंबर और आधार कार्ड और मोबाइल नंबर बुकिंग के दौरान लगता है। यात्री अपना टिकट लेकर काउंटर से सीधे ऑफलाइन मोड में बुकिंग कर सकते हैं।

यह मिल रही सुविधाएं
स्लीपिंग पॉड में यात्रियों को मुफ्त में वाई-फाई की सुविधा एवं आधुनिक शौचालय की सुविधा मिल रही है। रात्रि चाहे तो अपने ट्रेन के इंतजार में यहां रुक कर अपने आप को रिफ्रेश कर सकते हैं। नहाने के लिए बेहतरीन बाथरूम भी बनाया गया है। एक घंटे की बुकिंग के लिए 150 रुपए किराया तय किया गया है।  3 घंटे के लिए 299, 6 घंटे के लिए 499 और 12 घंटे के 799 रुपए लगते हैं। 

वहीं, कपल के लिए 3 घंटे का 499, 6 घंटे के लिए 699 और 12 घंटे के लिए 1099 रुपए लगते है। फैमिली के लिए बेहतरीन सुविधा उपलब्ध है। एक फैमिली को यहां पर दो बड़े स्लीपिंग पॉड एक वॉशरूम की सुविधा दी जा रही है। इसका चार्ज 3 घंटे के लिए 699 रुपए, 6 घंटे के लिए 999 रुपए और 12 घंटे के लिए 1399 रुपए है। फैमिली रूम इनका एक तरह से 2BHK अपार्टमेंट की तरह है। 

TAGS
 
admin

Newsbaji

Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft