नई दिल्ली। भारत के जानेमाने टीवी चैनल NDTV से इस्तीफ़ा देने के बाद वरिष्ठ पत्रकार रवीश कुमार ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से एक वीडियो संदेश जारी किया है। उन्होंने इस्तीफ़े देने के बाद कहा कि, चिड़िया का घोंसला कोई ले गया, लेकिन उसके पास खुला आसमान है।
अडानी ग्रुप की एंट्री होने के बाद NDTV में इस्तीफों का दौर शुरू हो गया है। आरआरपीआर होल्डिंग प्राइवेट लिमिटेड से प्रणय रॉय और उनकी पत्नी राधिका रॉय के इस्तीफा दे दिया है। उसके बाद बुधवार देर शाम चैनल के वरिष्ठ कार्यकारी संपादक और प्राइम टाइम एंकर रवीश कुमार ने भी इस्तीफा दे दिया है। रवीश कुमार चैनल के प्रमुख शो हम लोग, रवीश की रिपोर्ट, देश की बात और प्राइम टाइम सहित कई कार्यक्रमों में एंकरिंग की। इन्हें दो बार रामनाथ गोयनका उत्कृष्टता और 2019 में रेमन मैग्सेसे पुरस्कार से भी सम्मानित हो चुके है।
चैतन्य बघेल को सुप्रीम कोर्ट से राहत, शराब घोटाला मामले में जमानत बरकरार
BASLP Admission 2026: रायपुर के JNM मेडिकल कॉलेज में आवेदन शुरू, 10 अगस्त तक करें अप्लाई
जंतर-मंतर पर छात्रों पर लाठीचार्ज लोकतंत्र पर हमला : राजेश दुबे
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft