रायपुर। भारतीय रेल प्रशासन अगले पांच महीने के अंदर यानी अप्रैल-2023 से पहले पूरे देश में प्रमोशन और नई नियुक्तियों से 3 लाख से अधिक पदों को भरने जा रहा है, जिसमें 1.52 लाख नई भर्तियां होनी है। वहीं, बिलासपुर जोन यानी तकरीबन छत्तीसगढ़ में ही रेलवे में लोगों को 7 हजार नई नौकरियां दी जाएंगी।
रेल प्रशासन ने सभी जोन को प्रमोशन और नियुक्तियों की प्रक्रिया मिशन मोड में करने और अगले 5 माह में सभी प्रक्रिया को पूरा करने के निर्देश दे दिए है। भर्ती के लिए शारीरिक परीक्षण, दस्तावेजों का वेरिफिकेशन और चिकित्सा परीक्षण समेत सभी प्रक्रियाएं इसी समय में पूरी की जानी हैं। जिसके बाद रेलवे में कार्यरत 01 लाख 48 हजार अफसर और कर्मियों का प्रमोशन होना तय है।
जानकारी के अनुसार, केंद्रीय कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग ने कुछ समय पहले केंद्रीय मंत्रालयों और विभागों में प्रमोशन और सीधी भर्ती से भरे जाने वाले खाली पदों की जानकारी मांगी थी। इसके जवाब में सभी जोनल रेलवे ने 01 लाख 48 हजार पदों पर प्रमोशन की जानकारी दी थी। रेलवे बोर्ड ने मार्च- अप्रैल 2023 तक इन सभी पदों पर प्रमोशन की प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए हैं।
नियुक्तियों की प्रक्रिया जल्द होगी पूरी
रेलवे बोर्ड ने उम्मीद जताई है कि लेवल-1 के लिए लिए गए कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट के परिणाम दिसंबर 2022 तक जारी कर देगा। इसके बाद संबंधित रेलवे भर्ती बोर्ड जनवरी 2023 तक शारीरिक परीक्षण, फरवरी तक दस्तावेजों का वेरिफिकेशन और चिकित्सा परीक्षण की प्रक्रिया पूरी हो जाएंगी। फिर उसके बाद मार्च के अंत तक सभी नियुक्तियां पूरी हो जाएंगी।
रेलवे में खाली पद
फिलहाल, रेलवे में टीटीई के 7784 पद खाली हैं। यह जानकारी लोकसभा में पूछे गए सवाल में रेल मंत्री ने साझा की थी। वहीं, 16 जोनल रेलवे में टीटीई के खाली पदों की जानकारी मांगी गई थी, इसमें सबसे ज्यादा 1106 पद उत्तर रेलवे में खाली हैं। उत्तर मध्य में 982, पूर्व रेलवे में 788, दक्षिण मध्य रेलवे में 746 पद खाली हैं। एसईसीआर में स्थिति बेहतर है, यहां 97 पद ही खाली हैं। बाकी किन पदों पर भर्ती होगी, इस पर मंथन किया जा रहा है।
मिले आंकड़ों के हिसाब से देशभर में नियमित रेलकर्मियों की संख्या 12,52,347 है जिसमें 5,87,968 पद संविदा कर्मचारियों के है और सभी रिक्त पदों की संख्या 3,03,862 है वहीं राजपत्रित पदों की संख्या 2,473 है।
दुर्ग में मक्के के खेत के बीच उग रही थी अफीम, 5-6 एकड़ में फैली अवैध खेती का भंडाफोड़
पुलिस पूछताछ के बाद बिगड़ी हालत, ग्रामीण की मौत से बवाल, हाईवे पर घंटों जाम
बिलासपुर-झारसुगुड़ा सेक्शन में चौथी लाइन कार्य, 30 मार्च से 11 अप्रैल तक कई ट्रेनें रद्द
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft