लखनऊ। बिहार में राष्ट्रीय जनता दल नेता और महागठबंधन के मुख्यमंत्री उम्मीदवार तेजस्वी यादव का आज 9 नवम्बर को जन्मदिन है। उनके समर्थकों समेत तमाम नेता उन्हें बधाई दे रहे हैं। लेकिन उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बधाई देते हुए उन्हें बिहार के आगामी मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने की शुभकामनाएं दी हैं, जिसने बिहार की सियासत को गरमा दिया है।
सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर तेजस्वी यादव को बधाई देते हुए ये बात लिखी है। इस पोस्ट के जरिए अखिलेश यादव ने भाजपा पर निशाना साधते हुए ये दिखाने की कोशिश की है कि विपक्षी गठबंधन एकजुट है।
अखिलेश यादव ने क्या लिखा?
सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा-‘बिहार के जनप्रिय ‘नौकरी-नायक’ युवा नेता तेजस्वी यादव को जन्मदिन की हार्दिक बधाई और बिहार के आगामी मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने की अनंत शुभकामनाएं!। जन्मदिन की बधाई और भी नेता दे रहे हैं, लेकिन किसी ने भी इस तरह से मुख्यमंत्री की शपथ जैसा प्रयोग नहीं किया, जो इस वक़्त पूरे बिहार में चर्चा का विषय बन चुका है।
बता दें कि, खुद अखिलेश यादव और समाजवादी पार्टी के कई नेता बिहार में चुनाव प्रचार कर रहे हैं। अकेले अखिलेश यादव 20 से अधिक रैली महागठबंधन उम्मीदवारों के लिए कर चुके हैं और आज चुनाव प्रचार के अंतिम दिन भी चार रैलियां करेंगे। जबकि सपा का एक भी उम्मीदवार यहां नहीं है। अपनी हर रैली में अखिलेश यादव लोगों से तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनाने की अपील कर रहे हैं।
दुर्ग में मक्के के खेत के बीच उग रही थी अफीम, 5-6 एकड़ में फैली अवैध खेती का भंडाफोड़
पुलिस पूछताछ के बाद बिगड़ी हालत, ग्रामीण की मौत से बवाल, हाईवे पर घंटों जाम
बिलासपुर-झारसुगुड़ा सेक्शन में चौथी लाइन कार्य, 30 मार्च से 11 अप्रैल तक कई ट्रेनें रद्द
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft