दिल्ली। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की वार्षिक अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक आयोजित होने जा रही है। यह बैठक 4, 5 और 6 जुलाई 2025 को दिल्ली के ‘केशवकुंज' संघ कार्यालय में आयोजित होगी। यह जानकारी RSS के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने मीडिया से साझा की है। बैठक में देशभर के 11 क्षेत्रों और 46 प्रांतों के प्रचारक, सह प्रचारक, क्षेत्र प्रचारक, सह क्षेत्र प्रचारक और संघ प्रेरित संगठनों के अखिल भारतीय संगठन मंत्री शामिल होंगे।
क्या कुछ होगा बैठक में?
वर्ष के मार्च 2025 में हुई अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा के बाद अप्रैल, मई और जून में हुए प्रशिक्षण वर्गों की समीक्षा और आगामी योजनाओं के क्रियान्वयन पर चर्चा की जाएगी। बैठक में प्रमुख रूप से संघ के प्रशिक्षण वर्गों का वृत्तांत, शताब्दी वर्ष (2025-26) के कार्यक्रमों की योजना, और सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत की 2025-26 की प्रवास योजना पर विचार-विमर्श होना है। शताब्दी वर्ष के कार्यक्रम 2 अक्टूबर 2025 (विजयादशमी) से शुरू होकर विजयादशमी 2026 तक चलेंगे।
मोहन भागवत का 28 जून को दिल्ली प्रवास
इस बैठक में सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत, सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले, सह सरकार्यवाह डॉ. कृष्णगोपाल, सी आर मुकुंद, अरुण कुमार, रामदत्त, आलोक कुमार, अतुल लिमये, और अखिल भारतीय कार्य विभाग के प्रमुख, सह प्रमुख व कार्यकारिणी सदस्य शामिल होंगे। सरसंघचालक 28 जून को दिल्ली पहुंचेंगे। यह बैठक संघ की आगामी रणनीति और शताब्दी वर्ष की तैयारियों के लिए महत्वपूर्ण मानी जा रही है। बैठक में आगामी योजनाओं पर भी मंथन किया जा सकता है।
दुर्ग में मक्के के खेत के बीच उग रही थी अफीम, 5-6 एकड़ में फैली अवैध खेती का भंडाफोड़
पुलिस पूछताछ के बाद बिगड़ी हालत, ग्रामीण की मौत से बवाल, हाईवे पर घंटों जाम
बिलासपुर-झारसुगुड़ा सेक्शन में चौथी लाइन कार्य, 30 मार्च से 11 अप्रैल तक कई ट्रेनें रद्द
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft