कोलकाता। पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले में शुक्रवार को एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हो गया है। इस दुर्घटना में 9 लोगों की मौत हो गई। यह हादसा पुरुलिया-जमशेदपुर राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 18 पर हुई है। यह दुर्घटना बलरामपुर थाना क्षेत्र के नामशोल इलाके में हुई है।
जानकारी के मुताबिक, बोलेरो जीप में सवार सभी 9 लोग पुरुलिया के बराबाजार थाना क्षेत्र के आदाबना गांव से एक शादी समारोह में शामिल होकर झारखंड के निमडी थाना क्षेत्र के तिलाइटांड़ लौट रहे थे। रास्ते में नामशोल इलाके में उनकी गाड़ी का सामने से तेज़ रफ्तार ट्रेलर आया और जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना जबरदस्त था कि बोलेरो गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। सभी घायलों को तत्काल स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने वहां सभी 9 लोगों को मृत घोषित कर दिया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया है, उसकी तलाश की जा रही है। फिलहाल पुलिस ने ट्रेलर को जब्त कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
दुर्ग में मक्के के खेत के बीच उग रही थी अफीम, 5-6 एकड़ में फैली अवैध खेती का भंडाफोड़
पुलिस पूछताछ के बाद बिगड़ी हालत, ग्रामीण की मौत से बवाल, हाईवे पर घंटों जाम
बिलासपुर-झारसुगुड़ा सेक्शन में चौथी लाइन कार्य, 30 मार्च से 11 अप्रैल तक कई ट्रेनें रद्द
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft