Saturday ,March 07, 2026
होमदेश-दुनियाबाबाधाम से दिल दहला देने वाली खबर, 18 कांवड़ियों की दर्दनाक मौत, बस और ट्रक में हुई टक्कर...

बाबाधाम से दिल दहला देने वाली खबर, 18 कांवड़ियों की दर्दनाक मौत, बस और ट्रक में हुई टक्कर

 Newsbaji  |  Jul 29, 2025 09:38 AM  | 
Last Updated : Jul 29, 2025 09:38 AM
मौके पर पुलिस प्रशासन बचाव कार्य में जुटा
मौके पर पुलिस प्रशासन बचाव कार्य में जुटा

देवघर। झारखंड के देवघर जिले के मोहनपुर के जमुनिया चौक के पास मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया है। जहां एक तेज रफ्तार बस और ट्रक की आमने-सामने भिडंत में 18 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हुए हैं। बताया जा रहा कि, हादसा सुबह करीब 7:00 बजे हुआ, जिसने पूरे इलाके में शोक की लहर फैल गई है। 

हादसे का कारण
जानकारी के अनुसार, बस मोहनपुर की ओर तेज रफ्तार से जा रही थी। जमुनिया चौक के पास चालक ने नियंत्रण खो दिया और सामने से आ रहे ट्रक से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस और ट्रक का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई और स्थानीय लोग तुरंत मदद के लिए दौड़े। जहां घायलों को इलाज के लिए हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। 

सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक, हादसे में 18 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। मृतकों की पहचान की जा रही है, लेकिन अभी तक उनके नाम सार्वजनिक नहीं किए गए हैं। 
 

TAGS
 
admin

Newsbaji

Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft