Saturday ,March 07, 2026
होमदेश-दुनियामां सीता मंदिर का शिलान्यास, 882 करोड़ की लागत से लगभग 67 एकड़ भूमि में बनेगा, मिथिलांचल में होगा पुनौरा धाम...

मां सीता मंदिर का शिलान्यास, 882 करोड़ की लागत से लगभग 67 एकड़ भूमि में बनेगा, मिथिलांचल में होगा पुनौरा धाम

 Newsbaji  |  Aug 08, 2025 09:04 AM  | 
Last Updated : Aug 08, 2025 09:04 AM
67 एकड़ भूमि में विकसित होगा मां सीता का भव्य मंदिर
67 एकड़ भूमि में विकसित होगा मां सीता का भव्य मंदिर

पटना। बिहार के धार्मिक और सांस्कृतिक मानचित्र पर जल्द ही एक नया अध्याय जुड़ने जा रहा है। मिथिलांचल की भूमि पुनौरा धाम में मां सीता के भव्य मंदिर की आधारशिला रखी जा रही है और 8 अगस्त को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की उपस्थिति में होगी शुरुआत। 882 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से बनने वाला यह मंदिर न सिर्फ बिहार, बल्कि पूरे देश के लिए श्रद्धा और गर्व का नया केंद्र बनेगा। अयोध्या की तर्ज पर विकसित होने वाला यह तीर्थस्थल राज्य को नई पहचान दिलाएगा।

67 एकड़ भूमि में होगा विकसित
उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि, पुनौराधाम पूर्ण रूप से तीर्थ स्थल के रूप में विकसित होने से बिहार में धार्मिक पर्यटन को गति मिलेगी और रोजगार के अवसर बढेंगे। अयोध्या के रामजन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र के अनुरूप सीतामढी में मां सीता की जन्म स्थली, पुनौरा धाम के समग्र विकास की योजन 2028 तक पूरी होगी। सीता मंदिर और उसके आसपास लगभग 67 एकड़ भूमि में यह तीर्थ क्षेत्र विकसित किया जा रहा है। 

वहीं, अमित शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर जानकारी साझा की, 'शुक्रवार का दिन पूरे देश और विशेषकर मिथिलांचल के लिए अत्यंत सौभाग्य और हर्ष का दिन होने वाला है, जब बिहार के सीतामढ़ी स्थित माता सीता की जन्मभूमि में पवित्र पुनौरा धाम मंदिर एवं परिसर के समग्र विकास की वृहद योजना का शिलान्यास होगा।

TAGS
 
admin

Newsbaji

Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft