बाराबंकी। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले से अमरनाथ में बालटाल जम्मू और कश्मीर में दूसरा सर्वाधिक ऊंचाई पर लगने वाला प्रदेश का एक मात्र भंडारा श्री बर्फानीश्वर महादेव सेवा समिति द्वारा लगाया जाता है। 13,500 फीट की ऊंचाई पर लगने वाले इस भंडारे की तैयारी लगभग 2 माह पहले शुरू हो जाती है। समिति के प्रधान अध्यक्ष कैलाश शर्मा ने बताया कि प्रदेश भर से समिति में जुड़े लोग अपनी सेवाएं देते है। इसी क्रम में विगत 11 वर्षों से निरंतर भंडारे का आयोजन किया जा रहा है।
अमरनाथ गुफा के पुजारी ने कराई विधिवत पूजा
इस वर्ष समिति के द्वारा 12वें विशाल भंडारे का आयोजन किया जा रहा है। जिसके लिए लंगर प्रस्थान की पूजा कराने के लिए मुख्य अतिथि के तौर पर अमरनाथ गुफा के पुजारी विनीत महाराज जी पहुंचे, उन्होंने नागेश्वरनाथ मंदिर में विधिवत पूजन अर्चन कर लंगर प्रस्थान कराया, इस दौरान उन्होंने कहा कि यह जनपद के लिए गर्व का विषय है कि पवित्र अमरनाथ गुफा मार्ग पर लगने वाला भंडारा प्रत्येक वर्ष इस जनपद से जाता है। अमरनाथ गुफा के पुजारी की एक झलक पाने के लिए श्रृद्धालू बेताब रहे, यही नहीं शिवभक्तों के पुजारी जी के साथ सेल्फी भी खिचवाई।


नारियल फोड़ एवं आरती उतार कर लंगर रवाना
पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद कुमार सिंह गोप ने जम्मू कश्मीर में अमरनाथ यात्रा के दौरान गुफा मार्ग पर बाबा बर्फानी के भक्तों की सेवा के लिए श्री बर्फानीस्वर महादेव सेवा समिति बाराबंकी द्वारा हर वर्ष लगने वाले भंडारे के लिए के प्रस्थान के लिए आयोजित शोभायात्रा में नगर के सुप्रसिद्ध नागेश्वर नाथ मंदिर पर उपस्थित रहे। जम्मू कश्मीर से पधारे अमरनाथ गुफा के पुजारी विनीत महाराज जी के साथ भगवान भोलेनाथ महाराज का विधि विधान पूर्वक पूजा अर्चना की। उसके बाद भंडारे की सामग्री ले जा रहे वाहनों पर पुजारी विनीत महाराज जी की उपस्थिति में नारियल फोड़कर सामग्री ले जा रहे वाहनों को रवाना किया।
समिति के सदस्य सराहना के काबिल- गोप
पूर्व मंत्री ने बाबा बर्फानी की महिमा का बखान करते हुए कहा, अमरनाथ यात्रा हिंदू धर्म की सबसे पवित्र तीर्थ यात्राओं में से एक यात्रा है। बाबा के दर्शन करने आए यात्रियों की सेवा से बड़ा कोई दूसरा पुण्य का कार्य नहीं हो सकता। समिति के प्रधान अध्यक्ष कैलाश नाथ शर्मा एवं उनके सेवादारों की सराहना करते हुए गोप ने कहा कि आप सब इतनी ऊंचाई पर जिस श्रद्धा और निष्ठा से श्रद्धालुओं की सेवा करते हैं। वह सराहनीय इसके लिए आप सब की जितनी प्रशंसा की जाए वह काम है।
दुर्ग में मक्के के खेत के बीच उग रही थी अफीम, 5-6 एकड़ में फैली अवैध खेती का भंडाफोड़
पुलिस पूछताछ के बाद बिगड़ी हालत, ग्रामीण की मौत से बवाल, हाईवे पर घंटों जाम
बिलासपुर-झारसुगुड़ा सेक्शन में चौथी लाइन कार्य, 30 मार्च से 11 अप्रैल तक कई ट्रेनें रद्द
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft