दिल्ली। मेघालय के 04 बार मुख्यमंत्री रहे डी.डी लपांग का एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। उनके परिवार ने यह जानकारी साझा की है। उनके परिवार में उनकी पत्नी अमेथिस्ट लिंडा जोंस ब्लाह और दो संतान हैं।
लंबे समय से थे बीमार
मिली जानकारी के मुताबिक, पूर्व मुख्यमंत्री लपांग का सोमवार को पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा। परिवार ने कहा कि, लपांग लंबे समय से आयु संबंधी बीमारियों से ग्रसित थे और उनका शुक्रवार शाम एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। लपांग के निधन के समय पूर्व सांसद एवं कांग्रेस के नेता विंसेंट एच पाला अस्पताल में मौजूद थे। विभिन्न नेताओं और आम लोगों समेत सभी वर्ग के लोग अस्पताल और बाद में नोंगपोह स्थित उनके आवास पर लपांग को श्रद्धांजलि देने पहुंच रहे है।
राजनीतिक सफर
पूर्व मुख्यमंत्री डी.डी. लापांग का जन्म 10 अप्रैल, 1932 को हुआ था और उन्होंने 1972 के विधानसभा चुनाव में नोंगपोह सीट से एक निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में जीत हासिल की थी। यहीं से उनके राजनीति सफर का सिलसिला शुरु हुआ था। वह वर्ष 1992 से 2010 के बीच, 04 बार पूर्वोत्तर राज्य मेघालय के मुख्यमंत्री रहे। लपांग वर्ष 2018 में कांग्रेस छोड़कर नेशनल पीपुल्स पार्टी (NPP) में शामिल हो गए थे और राज्य सरकार के मुख्य सलाहकार भी रहें।
दुर्ग में मक्के के खेत के बीच उग रही थी अफीम, 5-6 एकड़ में फैली अवैध खेती का भंडाफोड़
पुलिस पूछताछ के बाद बिगड़ी हालत, ग्रामीण की मौत से बवाल, हाईवे पर घंटों जाम
बिलासपुर-झारसुगुड़ा सेक्शन में चौथी लाइन कार्य, 30 मार्च से 11 अप्रैल तक कई ट्रेनें रद्द
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft