दिल्ली। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज यानी रविवार को बजट 2026-27 पेश करेंगी। वो, सुबह 11:00 बजे उनके बजट भाषण की शुरुआत होगी। खास बात यह है कि, निर्मला सीतारमण लगातार 9वीं बार केंद्रीय बजट पेश करने जा रही हैं, जो अपने आप में एक रिकॉर्ड बन गया है। निर्मला सीतारमण ने इस बार तमिलनाडु की कांजीवरम साड़ी पहनकर संसद पहुंची हैं। तमिलनाडु में इस साल विधानसभा चुनाव होना है।
दरअसल, भाजपा वहां लंबे समय से जगह बनाने की कोशिश कर रही है। इससे पहले वर्ष 2024 के बजट के दौरान वह मैथिली पेंटिंग वाली साड़ी पहनकर संसद पहुंची थी। उस दौरान उसे बिहार का विधानसभा चुनाव से जोड़कर देखा गया था।
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के बजट पर सबकी निगाहें टिकी हुई हैं।
किसान, युवा और मिडिल क्लास तबके से लेकर व्यापारी तक आस लगाए हुए हैं। बजट से ठीक पहले संसद में पेश किए गए इकोनॉमिक सर्वे में भारत की अर्थव्यवस्था को लेकर भी बड़ी तस्वीर रखी गई। आगामी वित्त वर्ष में 6.8 प्रतिशत से 7.2 प्रतिशत ग्रोथ का अनुमान है।
केन्द्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण और वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी राष्ट्रपति भवन पहुंचे। राष्ट्रपति द्रौपदी मूर्मु को बजट की कॉपी सौंपी गई। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की ओर से लगातार पेश किए 9वें बजट से आम जनता को इस बार काफी उम्मीदें है।
दुर्ग में मक्के के खेत के बीच उग रही थी अफीम, 5-6 एकड़ में फैली अवैध खेती का भंडाफोड़
पुलिस पूछताछ के बाद बिगड़ी हालत, ग्रामीण की मौत से बवाल, हाईवे पर घंटों जाम
बिलासपुर-झारसुगुड़ा सेक्शन में चौथी लाइन कार्य, 30 मार्च से 11 अप्रैल तक कई ट्रेनें रद्द
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft