Saturday ,March 07, 2026
होमदेश-दुनियादिल्ली की भीषण आग में समा गया पूरा परिवार, दंपती और एक बच्ची की मौत, दमकल ने आग पर किया कंट्रोल...

दिल्ली की भीषण आग में समा गया पूरा परिवार, दंपती और एक बच्ची की मौत, दमकल ने आग पर किया कंट्रोल

 Newsbaji  |  Jan 06, 2026 11:46 AM  | 
Last Updated : Jan 06, 2026 11:46 AM
दिल्ली में भीषण आग की चपेट में आने से 3 लोगों की मौत
दिल्ली में भीषण आग की चपेट में आने से 3 लोगों की मौत

दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में एक परिवार के लिए मंगलवार अमंगल बन गया। जहां भीषण आग लगने से एक ही परिवार के तीन लोगों की जलकर मौत हो गई। मौके पर पहुंची दमकल की टीम को घर के अंदर से पति-पत्नी और एक बच्ची के शव मिले है। मरने वालों में मेट्रो के एक असिस्टेंट इंजीनियर, उनकी पत्नी और उनकी 10 वर्ष की मासूम बेटी शामिल हैं। हादसे के समय पूरा परिवार फ्लैट के अंदर सो रहा था। फिलहाल, आग किस वजह से लगी, इसका अभी तक पता नहीं चल पाया है।

जानकारी के अनुसार, यह घटना दिल्ली के आदर्श नगर स्थित मजलिस पार्क की है। जहां मंगलवार सुबह उत्तर-पश्चिम दिल्ली के आदर्श नगर में DMRC के क्वार्टर की एक इमारत में अचानक आग लग गई। आग की लपटें इतनी भीषण थीं कि एक दंपति और उनकी 10 वर्ष की बेटी की मौके पर ही मौत हो गई है।

दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का अभियान शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया, लेकिन इस हादसे में एक ही परिवार की तीन जिंदगियां खत्म हो गईं। मृतकों की पहचान अजय कुमार उनकी पत्नी नीलम और बेटी जाह्नवी के रूप में हुई है।

वही, दमकल कर्मियों ने इस घटना को लेकर बताया कि, आग इमारत के 5वीं मंजिल पर लगी थी। आग की लपटें इतनी तेज़ थीं कि वे दूसरे फ्लैट तक पहुंच रही थीं। दमकलकर्मियों ने साहस दिखाते हुए आग पर काबू पाया है, लेकिन फ्लैट के अंदर का मंजर देखकर उनकी रूह कांप गई। अंदर पति-पत्नी और बच्चा तीनों ही बुरी तरह झुलसे हुए मृत अवस्था में पड़े थे।

TAGS
 
admin

Newsbaji

Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft