Saturday ,March 07, 2026
होमदेश-दुनियाED का छापा, पूर्व स्वास्थ्य मंत्री के 13 ठिकानों पर एक साथ दबिश, हॉस्पिटल कंस्ट्रक्शन घोटाले का मामला...

ED का छापा, पूर्व स्वास्थ्य मंत्री के 13 ठिकानों पर एक साथ दबिश, हॉस्पिटल कंस्ट्रक्शन घोटाले का मामला

 Newsbaji  |  Aug 26, 2025 10:28 AM  | 
Last Updated : Aug 26, 2025 10:28 AM
दिल्ली का हॉस्पिटल कंस्ट्रशन घोटाला, ED का छापा, पूर्व स्वास्थ्य मंत्री के 13 ठिकानों पर एक साथ दबिश
दिल्ली का हॉस्पिटल कंस्ट्रशन घोटाला, ED का छापा, पूर्व स्वास्थ्य मंत्री के 13 ठिकानों पर एक साथ दबिश

दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय (ED) लगातार देश के विभिन्न घोटालों से जुड़े मामलों पर एक्शन कर रही है। आज सुबह मंगलवार को आम आदमी पार्टी के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज के घर व उनसे जुड़े ठिकानों पर एक साथ दबिश दी है। यह कार्रवाई दिल्ली में कथित 5,590 करोड़ रुपए के हॉस्पिटल कंस्ट्रक्शन घोटाले के संबंध में की गई है।

जानकारी के मुताबिक, यह कार्रवाई हॉस्पिटल कंस्ट्रक्शन घोटाले से जुड़ी जांच के तहत की जा रही है। ED की टीम सौरभ भारद्वाज के घर पर मौजूद है और तलाशी की कार्रवाई की जा रही है। इसके साथ ही एजेंसी ने दिल्ली में कुल 13 ठिकानों पर एक साथ सर्च ऑपरेशन शुरू किया है। 

सूत्रों के अनुसार, यह कार्रवाई 5590 करोड़ रुपए के हॉस्पिटल प्रोजेक्ट में कथित अनियमितताओं से जुड़ी है। इस मामले की जांच एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) भी कर रही है।


 

TAGS
 
admin

Newsbaji

Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft