Saturday ,March 07, 2026
होमदेश-दुनियामंत्री के ठिकानों पर ED का छापा, चेन्नई और डिंडीगुल स्थित परिसरों पर दबिश...

मंत्री के ठिकानों पर ED का छापा, चेन्नई और डिंडीगुल स्थित परिसरों पर दबिश

 Newsbaji  |  Aug 16, 2025 02:17 PM  | 
Last Updated : Aug 16, 2025 02:17 PM
तमिलनाडु के मंत्री के ठिकानों पर ईडी की दबिश
तमिलनाडु के मंत्री के ठिकानों पर ईडी की दबिश

दिल्ली। तमिलनाडु के मंत्री आई पेरियासामी और विधायक सेंथिल पर ED ने शिकंजा कसा है। मनी लॉड्रिंग मामले में उनके ठिकानों पर दबिश दी गई है। ईडी की टीम ने उनके परिवार के चेन्नई और डिंडीगुल स्थित परिसरों पर भी तलाशी ली। साथ ही तमिलनाडु के ग्रामीण विकास मंत्री आई पेरियासामी के गोविंदपुरम, दुरईराज नगर, डिंडीगुल स्थित आवास पर तलाशी ली।

सभी ठिकानों पर सुरक्षा के लिए CRPF के जवान तैनात किए गए। इसके बाद ईडी ने डिंडीगुल में मंत्री की बेटी इंदिरानी और उनके बेटे पलानी विधायक आईपी सेंथिल कुमार के आवास पर भी छापेमारी की। उनके खिलाफ आय से अधिसंपत्ति अर्जित करने के आरोप है।

बता दें कि, इससे पहले अप्रैल में मद्रास हाईकोर्ट ने डिंडीगुल जिले की एक विशेष अदालत को 2.1 करोड़ रुपए की आय से अधिक संपत्ति के मामले में DMK नेता और तमिलनाडु के मंत्री आई पेरियासामी और उनके परिवार के सदस्यों के खिलाफ आरोप तय करने का निर्देश दिया था। जस्टिस पी.वेलमुरुगन ने सतर्कता और भ्रष्टाचार निरोधक निदेशालय (डीवीएसी) द्वारा दायर आपराधिक पुनरीक्षण याचिकाओं पर यह निर्देश दिया था। याचिका में पेरियासामी और उनके परिवार के सदस्यों को मामले से मुक्त करने के विशेष अदालत के आदेश को चुनौती दी थी।

यह था पूरा मामला
पेरियासामी ने वर्ष 2006 से 2010 के बीच मंत्री रहते हुए, अपने और अपनी पत्नी पी. सुशीला तथा बेटों पी सेंटिलकुमार और पी प्रभु के नाम पर 2.1 करोड़ रुपए की संपत्ति अर्जित की थी, जो उनकी आय के ज्ञात स्रोतों से अधिक थी। डिंडीगुल जिले की एक विशेष अदालत ने मामले से सभी चार लोगों को बरी कर दिया था।

इसे चुनौती देते हुए डीवीएसी ने 2018 में वर्तमान आपराधिक पुनरीक्षण याचिका दायर की। पेरियासामी मौजूदा DMK सरकार में ग्रामीण विकास, पंचायत और पंचायत संघ के विभागों का दायित्व संभाल रहे है। 

राज्य में होने है चुनाव

तमिलनाडु में अगले वर्ष यानी 2026 में विधानसभा चुनाव होने हैं और एक हफ्ते के अंदर ही भाजपा और AIADMK गठबंधन में दरार आ गई है। ऐसे में यह सवाल एक बार फिर उठा है कि तमिलनाडु के दोनों प्रमुख दल DMK और , राज्य में सत्ता शेयर क्यों नहीं करना चाहते? दोनों पार्टियां केंद्र में गठबंधन सरकार का हिस्सा रह चुकी हैं, लेकिन तमिलनाडु में ये एक पार्टी की ही सरकार चाहते हैं।

कुछ दिन पहले जब केंद्रीय गृह मंत्री तमिलनाडु गए थे तो उन्होंने AIADMK के  साथ चुनावी गठबंधन का ऐलान किया था और कहा कि राज्य में विधानसभा चुनाव AIADMK के नेतृत्व में लड़ेंगे। लेकिन, अब AIADMK ने कहा है कि ये गठबंधन सिर्फ चुनाव लड़ने का है, न कि सरकार बनाने का।

TAGS
 
admin

Newsbaji

Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft