उधमपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के दिन जम्मू कश्मीर के उधमपुर में नेशनल डिजास्टर रिस्पांस फोर्स के विशेष योग सत्र में एक कुत्ता आकर्षण का केंद्र बन गया। सुई उधमपुर में 13वीं बटालियन के परिसर में आयोजित एक विशेष योग सत्र के दौरान यह कुत्ता सरप्राइज स्टार बनकर उभरा है। यह कार्यक्रम 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से स्वास्थ्य को बढ़ावा देने के लिए आयोजित किया गया था। विशेष योग सत्र में 55 प्रतिभागियों के साथ-साथ एक कुत्ते ने भी कुशल कदमों का प्रदर्शन किया।
इस कार्यक्रम में योग की सुलभता का जश्न मनाया गया, जिसे 'एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग' थीम के साथ पेश किया गया। कुत्ते की भागीदारी ने फिटनेस को लेकर जागरूकता का संदेश दे रहा है। साथ ही इस कुत्ते के योग करने के कुशल तरीकों ने इंसान के लिए एक सकारात्मक चुनौती पेश कर रहा है।
सत्र का नेतृत्व कर रहे इंस्पेक्टर मुंशी राम ने शारीरिक और मानसिक फिटनेस के लिए दैनिक अभ्यास के महत्व पर जोर दिया। बता दें कि, उधमपुर का कार्यक्रम योग की परिवर्तनकारी क्षमता की याद दिलाता है, जो स्वास्थ्य और कल्याण के भारत के असीमित दृष्टिकोण को मूर्त रूप देता है।
दुर्ग में मक्के के खेत के बीच उग रही थी अफीम, 5-6 एकड़ में फैली अवैध खेती का भंडाफोड़
पुलिस पूछताछ के बाद बिगड़ी हालत, ग्रामीण की मौत से बवाल, हाईवे पर घंटों जाम
बिलासपुर-झारसुगुड़ा सेक्शन में चौथी लाइन कार्य, 30 मार्च से 11 अप्रैल तक कई ट्रेनें रद्द
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft