जम्मू-कश्मीर। जम्मू-कश्मीर की राजधानी श्रीनगर के बाहरी इलाके नौगाम स्थित पुलिस स्टेशन में शुक्रवार रात एक भीषण विस्फोट हो गया, जिसमें 9 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 29 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है।
विस्फोटक की जांच करते समय हुआ हादसा
मिली जानकारी के अनुसार, धमाका इतना जोरदार था कि, उसका असर कई किलोमीटर दूर तक महसूस किया गया और आसपास के घरों की दीवारें भी हिल गईं। धमाका उस समय हुआ जब पुलिस और फॉरेंसिक टीम हाल ही में हरियाणा के फरीदाबाद से बरामद किए गए ‘व्हाइट-कॉलर टेरर मॉड्यूल’ मामले से जुड़े बड़े मात्रा में विस्फोटकों के सैंपल निकालने की प्रक्रिया कर रही थी। इसी दौरान अचानक जोरदार धमाका हुआ और पूरे पुलिस स्टेशन परिसर में आग और धुआं फैल गया।
पुलिस अफसरों का कहना कि, मृतकों में अधिकांश पुलिसकर्मी और फोरेंसिक अधिकारी शामिल हैं। घटना के बाद अब तक 9 शव बरामद किए जा चुके हैं, जबकि घायलों को श्रीनगर के विभिन्न हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। मृतकों की पहचान की प्रक्रिया की जा रही है।
दुर्ग में मक्के के खेत के बीच उग रही थी अफीम, 5-6 एकड़ में फैली अवैध खेती का भंडाफोड़
पुलिस पूछताछ के बाद बिगड़ी हालत, ग्रामीण की मौत से बवाल, हाईवे पर घंटों जाम
बिलासपुर-झारसुगुड़ा सेक्शन में चौथी लाइन कार्य, 30 मार्च से 11 अप्रैल तक कई ट्रेनें रद्द
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft