लखनऊ। उत्तर प्रदेश के आगरा में ताजमहल के दरवाजे खुलवाने की मांग पर इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच में सुनवाई हुई। इस दौरान कोर्ट ने याचिकाकर्ता को जमकर फटकार लगाई है। कोर्ट ने कहा कि क्या हम जजों को इसी तरह के केस सुनने की ट्रेनिंग दी गई है। लंच के बाद हाईकोर्ट में पिर से मामले की सुनवाई होगी।
कोर्ट की फटकार
भाजपा नेता डॉ. रजनीश सिंह की याचिका पर जस्टिस डीके उपाध्याय ने कहा- याचिकाकर्ता PIL व्यवस्था का दुरुपयोग न करें। कोर्ट ने याचिकाकर्ता को कहा कि पहले जाकर ताजमहल पर रिसर्च करो और फिर आओ। कोर्ट ने कहा कि रिसर्च करने में कोई रोके, तो मुझे बताना।
वहीं अखिलेश यादव ने कहा कि देश में कुछ लोग खाई पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं। सुप्रीम कोर्ट का फैसला है कि पुरानी चीजों से छेड़छाड़ नहीं की जा सकती है। हम कोर्ट से निवेदन करेंगे कि इस पर ध्यान दें।
इधर, ज्ञानवापी परिसर पर अब से कुछ देर में वाराणसी लोअर कोर्ट का फैसला आ सकता है। वहीं मथुरा विवाद पर भी सुनवाई जारी है। याचिकाकर्ता ने इस केस से जुड़े पेंडिंग मामलों का जल्द से जल्द निस्तारण किए जाने की भी मांग की है।
दुर्ग में मक्के के खेत के बीच उग रही थी अफीम, 5-6 एकड़ में फैली अवैध खेती का भंडाफोड़
पुलिस पूछताछ के बाद बिगड़ी हालत, ग्रामीण की मौत से बवाल, हाईवे पर घंटों जाम
बिलासपुर-झारसुगुड़ा सेक्शन में चौथी लाइन कार्य, 30 मार्च से 11 अप्रैल तक कई ट्रेनें रद्द
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft