लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मऊ की घोसी विधानसभा सीट रिक्त घोषित कर दी गई हैं। समाजवादी पार्टी के विधायक सुधाकर सिंह के निधन के बाद ये सीट खाली हुई हैं। जिसके बाद अब जल्द ही इस सीट पर विधानसभा उपचुनाव कराएं जाएंगे। सपा विधायक सुधाकर सिंह की हाल ही में बीमारी के बाद लखनऊ के मेदांता हॉस्पिटल में निधन हो गया था, उन्होंने वर्ष 2023 में हुए उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी दारा सिंह चौहान को 50 हजार से ज्यादा वोटों से हराकर जीत हासिल की थी।
घोसी विधानसभा सीट से क्षेत्रीय सपा विधायक सुधाकर सिंह का पिछले हफ्ते 20 नवंबर को बीमारी के चलते निधन हो गया। नियमों के मुताबिक अगर किसी जन प्रतिनिधि की अचानक मृत्यु होने, अयोग्य ठहराए जाने या इस्तीफा देने के बाद कोई सीट खाली हो जाती है तो उस पर 6 महीने के अंदर उपचुनाव कराए जाते हैं।
बता दे कि, मऊ की घोसी विधानसभा सीट काफी चर्चित रही है। वर्ष 2022 के बाद दूसरी बार इस सीट पर अब उपचुनाव कराए जाएंगे। इस सीट पर वर्ष 2022 में भाजपा से सपा में शामिल हुए दारा सिंह चौहान को जीत मिली थी। लेकिन, चुनाव के एक साल के भीतर ही उन्होंने विधायक पद से इस्तीफा दे और फिर से भाजपा में शामिल हो गए थे।
दुर्ग में मक्के के खेत के बीच उग रही थी अफीम, 5-6 एकड़ में फैली अवैध खेती का भंडाफोड़
पुलिस पूछताछ के बाद बिगड़ी हालत, ग्रामीण की मौत से बवाल, हाईवे पर घंटों जाम
बिलासपुर-झारसुगुड़ा सेक्शन में चौथी लाइन कार्य, 30 मार्च से 11 अप्रैल तक कई ट्रेनें रद्द
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft