बलिया। उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में एक ऐसी घटना सामने आई है जो किसी चमत्कार से कम नहीं। यहां दरअसल भैंस को पड़वा होना था, लेकिन भैंस ने गाय के बछड़े को जन्म दिया है तो वहीं पशु चिकित्सक इसे गलत स्पर्म की वजह ऐसा होना बता रहे है।
जिले में बेरुआरबारी क्षेत्र के असेगा गांव में किसान के घर अजीबो-गरीब वाकिया हुआ है। किसान की भैंस ने भूरे और सफेद रंग के गाय के बछड़े को जन्म दिया है जो चर्चा का विषय बना हुआ है। जहां एक भैंस ने गाय के बछड़े को जन्म दिया है। ऐसे मौके पर बछड़े को देखने के लिए आस-पास के ग्रामीणों की भीड़ लग रही है। भैंस के जन्मे बच्चे को देखकर ग्रामीण हैरत में है। काले रंग की भैंस के हूबहू भूरे और सफेद रंग के बछड़े को देख लोग तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे है।
दरअसल हुआ यह, भैंस ने जब बच्चा दिया तो घर में खुशी का माहौल था। लेकिन बच्चे के रंग रूप और शारीरिक बनावट को लेकर सभी असमंजस में थे। और तो और भैंस का पड़वा की भांति बच्चे का कोई व्यवहार नहीं था। लोगों ने यह देखा तो बड़े बुजुर्गों को भी जांच पड़ताल में लगाया। एक बुजुर्ग ने भैंस के उस नवजात के पड़वा की जगह बछड़े की भलिभांति पहचान की। इसके बाद ग्रामीणों में चर्चा का विषय बन गया और देखने वालों का हुजूम इक्कठा होने लगा। वहीं जानकार, विशेषज्ञ और पशुपालक भी अचम्भे में हैं। हालांकि बछड़ा पूरी तरह भैंस के बच्चे की तरह ह्रष्ट-पुष्ट है। लेकिन आगे का हिस्सा गाय के बछड़े की भांति है।
पशुपालक असेगा निवासी राजनाथ चौधरी ने बताया कि मैंने एक प्राइवेट डॉक्टर से भैंस में सीमेन डलवाया था। यह कैसे हो गया मैं क्या बताऊं। यह सब ईश्वर की लीला है। कभी कभार इस तरह के चमत्कार देखने सुनने को मिल जाते है। लेकिन, जो भी हुआ है यह अनोखा है और क्षेत्र में इस प्रकार की कभी कोई घटना सामने नहीं आई है।
दूसरी ओर, प्रभारी पशुचिकित्साधिकारी डॉ. संजय कुमार ने बताया कि गलत सीमेन पड़ने की वजह से ऐसा हुआ होगा। कभी कभार इस तरह के मामले देखने को मिलते हैं। स्पर्म जो डाला गया था सम्भव है उससे भैंस गर्भवती हो गई होगी, इसी के कारण ऐसा हुआ होगा।
दुर्ग में मक्के के खेत के बीच उग रही थी अफीम, 5-6 एकड़ में फैली अवैध खेती का भंडाफोड़
पुलिस पूछताछ के बाद बिगड़ी हालत, ग्रामीण की मौत से बवाल, हाईवे पर घंटों जाम
बिलासपुर-झारसुगुड़ा सेक्शन में चौथी लाइन कार्य, 30 मार्च से 11 अप्रैल तक कई ट्रेनें रद्द
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft