पटना। बिहार विधानसभा चुनाव के लिए मतदान दो चरणों में संपन्न होंगे। पहले चरण का मतदान 06 नवंबर 2025 को निर्धारित किया गया है, जिसके बाद दूसरे चरण के लिए वोटिंग 11 नवंबर को होगी। इन दोनों चरणों में राज्य की सभी 243 विधानसभा सीटों पर मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। मतगणना 14 नवंबर को होगी।
बिहार में कुल 243 विधानसभा सीटें
चुनाव आयोग के अनुसार, बिहार में कुल 243 विधानसभा की सीटें हैं, जिनमें से 38 अनुसूचित जाति (एससी) और 02 अनुसूचित जनजाति (एसटी) के लिए आरक्षित हैं। मतदाताओं की कुल संख्या लगभग 7.42 करोड़ है, जिनमें 3.92 करोड़ पुरुष और 3.5 करोड़ महिलाएं शामिल हैं। लगभग 04 लाख वरिष्ठ नागरिक और लगभग 14000 मतदाता 100 वर्ष या उससे अधिक उम्र के हैं।
दुर्ग में मक्के के खेत के बीच उग रही थी अफीम, 5-6 एकड़ में फैली अवैध खेती का भंडाफोड़
पुलिस पूछताछ के बाद बिगड़ी हालत, ग्रामीण की मौत से बवाल, हाईवे पर घंटों जाम
बिलासपुर-झारसुगुड़ा सेक्शन में चौथी लाइन कार्य, 30 मार्च से 11 अप्रैल तक कई ट्रेनें रद्द
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft