पटना। बिहार विधानसभा का दूसरे व आखिरी चरण के लिए वोट डाले जा रहे है। दूसरे चरण में 20 जिलों की 122 सीटों पर वोटिंग हो रही है। इसमें 1 हजार 302 उम्मीदवार मैदान में हैं। वोटिंग का समय सुबह 7:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक है। हालांकि, कुछ-कुछ जगहों पर सुरक्षा कारणों के चलते वोटिंग पहले खत्म हो जाएगी। इस चरण में नीतीश सरकार के आधे दर्जन से अधिक मंत्रियों की किस्मत का फैसला वोटिंग मशीन में बंद होगा।
NDA और विपक्षी इंडिया ब्लॉक, दोनों के लिए ही यह चरण इसलिए अहम है, क्योंकि जिन सीटों पर वोटिंग हो रही है, वहां जातिगत समीकरण काफी जटिल हैं। इतना ही नहीं, जिन जिलों में वोट पड़ रहे हैं, उनमें से ज्यादातर सीमांचल में आते हैं, जहां मुस्लिम आबादी बहुल्य है।
ये मंत्री मैदान में?
अंतिम चरण में नीतीश सरकार के आधा दर्जन से ज्यादा मंत्री मैदान में हैं। नीतीश सरकार में मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव सुपौल से, प्रेम कुमार गया से, रेणु देवी बेतिया से, नीरज कुमार सिंह बबलू छातापुर से, लेशी सिंह धमदाहा, शीला मंडल फुलपरास से और जमा खान चैनपुर से हैं।
दुर्ग में मक्के के खेत के बीच उग रही थी अफीम, 5-6 एकड़ में फैली अवैध खेती का भंडाफोड़
पुलिस पूछताछ के बाद बिगड़ी हालत, ग्रामीण की मौत से बवाल, हाईवे पर घंटों जाम
बिलासपुर-झारसुगुड़ा सेक्शन में चौथी लाइन कार्य, 30 मार्च से 11 अप्रैल तक कई ट्रेनें रद्द
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft