पटना। बिहार विधानसभा चुनाव में पहले चरण का मतदान शुरू हो चुका है। एक तरफ भाजपा और जेडीयू की अगुवाई वाला सत्ताधारी एनडीए है तो दूसरी तरफ आरजेडी और कांग्रेस नीत महागठबंधन ताल ठोक रहा है। निर्वाचन आयोग ने बिहार चुनाव के लिए दो चरणों में मतदान घोषित की है, जिसके तहत पहले चरण की वोटिंग हो रही है।
पहले चरण की वोटिंग के तहत 18 जिलों की 121 सीटों पर मतदान हो रहा है। राज्य भर में सुबह से ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी कतारें देखी जा रही हैं। इसी बीच, राष्ट्रीय जनता दल (RJD) प्रमुख लालू प्रसाद यादव, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और महागठबंधन के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार तेजस्वी यादव ने भी पटना में मतदान केंद्र पर पहुंचकर वोट डाला।
बिहार को नंबर-01 बनाना है- तेजस्वी यादव
वोट डालने के बाद तेजस्वी यादव ने कहा कि, हमें सबको मिलकर बिहार को नंबर वन बनाना है। हम सब मिलकर ऐसा बिहार बनाएं, जहां पढ़ाई, दवाई, कमाई, सिंचाई, सुनवाई और कार्रवाई हो। हम ऐसी सरकार बनाना चाहते हैं जो भ्रष्टाचार और अपराध से मुक्त हो, युवाओं पर लाठी न बरसाए और पेपर लीक न करे। तेजस्वी ने जनता से अपील करते हुए कहा कि बिहार के लोग अपने भविष्य को ध्यान में रखते हुए वोट करें।
दुर्ग में मक्के के खेत के बीच उग रही थी अफीम, 5-6 एकड़ में फैली अवैध खेती का भंडाफोड़
पुलिस पूछताछ के बाद बिगड़ी हालत, ग्रामीण की मौत से बवाल, हाईवे पर घंटों जाम
बिलासपुर-झारसुगुड़ा सेक्शन में चौथी लाइन कार्य, 30 मार्च से 11 अप्रैल तक कई ट्रेनें रद्द
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft