Saturday ,March 07, 2026
होमदेश-दुनियाकेजरीवाल की होली, सिसोदिया के घर रंगों में सराबोर दिखे अरविंद केजरीवाल, होली पर BJP को घेरा...

केजरीवाल की होली, सिसोदिया के घर रंगों में सराबोर दिखे अरविंद केजरीवाल, होली पर BJP को घेरा

 Newsbaji  |  Mar 04, 2026 03:18 PM  | 
Last Updated : Mar 04, 2026 03:18 PM
मनीष सिसोदिया के आवास पर होली मनाते अरविंद केजरीवाल और आप नेता
मनीष सिसोदिया के आवास पर होली मनाते अरविंद केजरीवाल और आप नेता

दिल्ली। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने होली के अवसर पर वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया के आवास पर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ रंगों का त्योहार मनाया। इस मौके पर पार्टी के कई प्रमुख नेता और समर्थक मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान उत्साह और उल्लास का माहौल देखने को मिला।

होली समारोह में आतिशी, संजय सिंह, मनीष सिसोदिया समेत कई वरिष्ठ नेता एक साथ नजर आए। सभी ने एक-दूसरे को रंग और गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। कार्यकर्ताओं ने भी पूरे उत्साह के साथ भाग लिया और एकजुटता का संदेश दिया।

देशवासियों को दी होली की बधाई
इस अवसर पर अरविंद केजरीवाल ने देशवासियों को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि, यह पर्व सभी के जीवन में खुशियां और रंग लेकर आए। उन्होंने कहा कि, आम आदमी पार्टी और उसके नेतृत्व के खिलाफ रचे गए षड्यंत्रों की सच्चाई अब अदालत के फैसलों से सामने आ चुकी है।

केजरीवाल ने कहा कि, पार्टी और उसके नेताओं पर लंबे समय से आरोप लगाए गए, लेकिन न्यायालय के निर्णयों से स्पष्ट हो गया है कि उनकी पार्टी ईमानदारी की राजनीति करती है।

शराब की दुकानों को लेकर बीजेपी पर निशाना
होली के मौके पर केजरीवाल ने दिल्ली में शराब की दुकानों के खुले रहने पर भी भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि, पहले त्योहारों के दिन शराब की दुकानें बंद रखी जाती थीं, ताकि कोई व्यक्ति शराब पीकर हुड़दंग न करें। उन्होंने आरोप लगाया कि, इस बार होली पर भी शराब की दुकानें खुली रखना गलत फैसला है।

होली के इस आयोजन के जरिए आम आदमी पार्टी ने एकजुटता और उत्सव का संदेश देने की कोशिश की। रंगों और खुशियों के बीच नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से त्योहार मनाया।

TAGS
 
admin

Newsbaji

Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft