दिल्ली। देश के 15 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने देश के दक्षिण-पश्चिम मानसून की सक्रियता के कारण अगले कुछ दिनों तक कई राज्यों में तेज हवाएं, गरज-चमक और भारी बारिश का सिलसिला रह सकता है। यह मौसमी सिस्टम देश के विभिन्न हिस्सों में भारी तबाही मचा सकता है।
राज्यों को किया गया अलर्ट
मौसम विभाग के ताजा अपडेट के मुताबिक, दक्षिण भारत के कर्नाटक, तमिलनाडु, गोवा, महाराष्ट्र और केरल के कोंकण क्षेत्र में भारी से बहुत भारी बारिश और कुछ जगहों पर अति भारी बारिश की चेतावनी दी है। पूर्वोत्तर भारत में मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, असम, नगालैंड, त्रिपुरा, मणिपुर और मिजोरम में भारी बारिश और बाढ़ का खतरा है। उत्तर भारत के उत्तर प्रदेश, झारखंड, पश्चिम बंगाल और बिहार में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की संभावना है। मध्य भारत में ओडिशा, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भी भारी बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की आशंका है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम मानसून 16 जून तक दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत और कोंकण-गोवा में सक्रिय रहेगा। अगले 24 घंटों में यह गुजरात के कुछ हिस्सों, विदर्भ, छत्तीसगढ़, और ओडिशा में आगे बढ़ सकता है। इसके बाद, अगले तीन दिनों में पश्चिम बंगाल, झारखंड, पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार में मानसून के पहुंचने की संभावना जताई है।
दुर्ग में मक्के के खेत के बीच उग रही थी अफीम, 5-6 एकड़ में फैली अवैध खेती का भंडाफोड़
पुलिस पूछताछ के बाद बिगड़ी हालत, ग्रामीण की मौत से बवाल, हाईवे पर घंटों जाम
बिलासपुर-झारसुगुड़ा सेक्शन में चौथी लाइन कार्य, 30 मार्च से 11 अप्रैल तक कई ट्रेनें रद्द
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft