अयोध्या। उत्तर प्रदेश के अयोध्या से एक बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है। जहां श्रीराम जन्मभूमि परिसर में सुरक्षा व्यवस्था के बीच 3 कश्मीरी मुस्लिम के घुसने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि, उनके साथ एक युवती भी थी, जो परिसर में प्रवेश कर नमाज पढ़ने की कोशिश में थे। तभी मौके पर तैनात सुरक्षा बल के जवानों ने उन्हें धर दबोचा है और पूछताछ के बाद हिरासत में ले लिया है।
जानकारी के अनुसार, पकड़े गए तीनों संदिग्ध गतिविधियां कर रहे थे, जिससे सुरक्षा कर्मियों को शक हुआ। पूछताछ में उन्होंने खुद को कश्मीर का निवासी बताया सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और खुफिया एजेंसियां भी मौके पर पहुंच गईं। फिलहाल, तीनों से गहन पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह जानने की कोशिश कर रही है कि, वे अयोध्या क्यों आए थे और उनका प्लान क्या था।
गेट D1 से घुसे संदिग्ध
बताया जा रहा कि, तीनों कश्मीरी श्रीराम मंदिर के गेट D1 से परिसर में घुसे। घुसते ही एक युवक सीता रसोई के पास नमाज पढ़ने के लिए बैठ गया। युवक को ऐसा करते देख पुलिस ने उसे तुरंत हिरासत में ले लिया। तीनों कश्मीरी वेशभूषा में थे। पकड़े गए एक युवक का नाम अबू अहमद शेख है। वह कश्मीर के शोपियां का रहने वाला है। वहीं साथ में आई लड़की का नाम सोफिया है। वहीं तीसरे युवक का नाम का खुलासा नहीं हो सका है, बहरहाल सभी से गहन पूछताछ की जा रही है।
दुर्ग में मक्के के खेत के बीच उग रही थी अफीम, 5-6 एकड़ में फैली अवैध खेती का भंडाफोड़
पुलिस पूछताछ के बाद बिगड़ी हालत, ग्रामीण की मौत से बवाल, हाईवे पर घंटों जाम
बिलासपुर-झारसुगुड़ा सेक्शन में चौथी लाइन कार्य, 30 मार्च से 11 अप्रैल तक कई ट्रेनें रद्द
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft