Saturday ,March 07, 2026
होमदेश-दुनियाइंदौर में 18 मौतें, दूषित पानी पीने की वजह से लोगों की हो रही मौत, 3200 लोग पीड़ित, क्षेत्र में दहशत का माहौल...

इंदौर में 18 मौतें, दूषित पानी पीने की वजह से लोगों की हो रही मौत, 3200 लोग पीड़ित, क्षेत्र में दहशत का माहौल

 Newsbaji  |  Jan 07, 2026 11:43 AM  | 
Last Updated : Jan 07, 2026 11:43 AM
इंदौर में दूषित पानी पीने से लोगों की मौतों का सिलसिला जारी
इंदौर में दूषित पानी पीने से लोगों की मौतों का सिलसिला जारी

इंदौर। मध्य प्रदेश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर के भागीरथपुरा क्षेत्र में दूषित पानी पीने से मौतों का सिलसिला थम नहीं रहा है। दूषित पानी के मामले में 18वीं मौत सामने आई है, जिससे इलाके में दहशत और गुस्सा दोनों बढ़ता जा रहा है। यह मामला एक महिला हरकुंवर ग्रेरईया का है, जो अपनी बेटी के घर भागीरथपुरा मेहमान बन कर आई थी।

इंदौर में 18वीं मौत
मृतका की बेटी ने बताया कि, उनकी मां हरकुंवर 30 दिसंबर 2025 को अचानक उल्टी-दस्त की चपेट में आ गई थीं। हालत बिगड़ने पर इलाज भी कराया गया, लेकिन दूषित पानी से फैले संक्रमण के कारण उनकी तबीयत लगातार खराब होती चली गई। आखिरकार 01 जनवरी 2026 को उनकी जान चली गई। 

मृतक के परिजनों का आरोप है कि, महिला की मौत के बाद भी अब तक कोई भी प्रशासनिक या स्वास्थ्य विभाग का अधिकारी मौके का हालचाल लेने नहीं पहुंचा है। इससे इलाके के लोगों में भारी आक्रोश है। उनका कहना है कि प्रदूषित पानी के मामले में लगातार मौतों के बावजूद प्रशासनिक गंभीरता बिल्कुल नहीं दिख रही है। 

TAGS
 
admin

Newsbaji

Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft