मुंबई। महाराष्ट्र के सातारा में एक महिला ने अपने तीसरे प्रसव के दौरान 04 बच्चों को जन्म दिया है। यह कठिन प्रसव जिला शासकीय अस्पताल सतारा में किया गया। क्रांतिसिंह नाना पाटिल अस्पताल में शनिवार को एक महिला ने अपने तीसरे प्रसव के दौरान 04 शिशुओं को जन्म दिया है, इनमें 03 बच्चियां और एक बच्चा शामिल हैं। बताया जा रहा कि, जन्म देने वाली महिला मूल रूप से पुणे जिले की रहने वाली है और उसका परिवार काम के सिलसिले में कोरेगांव तालुका में रहता है। गर्भवती होने के कारण उसे जिला सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
सभी बच्चें है स्वस्थ
डॉक्टरों ने स्थिति की गंभीरता को समझते हुए तुरंत सर्जरी की और महिला का प्रसव कराया। सभी चारों शिशुओं का वजन 1200 से 1600 ग्राम के बीच था, इसलिए उन्हें ICU में रखा गया है। महिला को विशेष उपचार सेवाएं भी प्रदान की गईं। मां और नवजात शिशु वर्तमान में स्वस्थ हैं। जिला अस्पताल में ऐसा दुर्लभ प्रसव पहली बार हुआ है। महिला इससे पहले दो बच्चों को जन्म दे चुकी है। पहले प्रसव में उसके जुड़वां बच्चे हुए थे और दूसरे प्रसव में एक ही बच्चा हुआ था। अब तीसरे प्रसव में महिला ने चार बच्चों को जन्म दिया है।
वहीं, जिला शल्य चिकित्सक डॉ युवराज कार्पे और प्रसूति विभाग के डॉ सदाशिव देसाई ने कहा, कि, दुनिया भर में पहले भी ऐसे अद्भुत प्रसव हुए हैं। मोरक्को में एक महिला ने 9 बच्चों को और पाकिस्तान में 7 बच्चों को जन्म दिया था। ऐसी दुर्लभ घटना हर 05 से 07 लाख में एक बार होती है।
दुर्ग में मक्के के खेत के बीच उग रही थी अफीम, 5-6 एकड़ में फैली अवैध खेती का भंडाफोड़
पुलिस पूछताछ के बाद बिगड़ी हालत, ग्रामीण की मौत से बवाल, हाईवे पर घंटों जाम
बिलासपुर-झारसुगुड़ा सेक्शन में चौथी लाइन कार्य, 30 मार्च से 11 अप्रैल तक कई ट्रेनें रद्द
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft